फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The prescription that is inflating the lungs of TB patients gives free doses of two hundred rupees.

Lakhimpur Kheri News: टीबी मरीजों के फेफड़े फुला रही पर्ची मुफ्त मिलने वाली खुराक दो सौ की

Sat, 19 Oct 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The prescription that is inflating the lungs of TB patients gives free doses of two hundred rupees.
लखीमपुर खीरी। क्षय रोगियों को मुफ्त में दवा देने का दावा करने वाले टीबी अस्पताल में लंबे समय से पर्ची का खेल चल रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मेडिकल स्टोर की पर्चियां थमाई जा रही हैं। मरीजों को एक खुराक दवा खरीदने में 200 से 250 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यह पर्ची सभी मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:50 बजे टीबी अस्पताल में मौजूद रामकली के पास पर्चे के साथ दवा की छोटी पर्ची थी। हाथ में बाहर से खरीदकर लाई दवा भी थी। उन्होंने बताया कि सलेमपुर कोन से दवा लेने आए थे। डॉक्टर ने पर्ची पकड़ा दी। बाहर से खरीदने पर एक खुराक दवा करीब 200 रुपये की मिली है।
विज्ञापन

एक सिरप भी है। डॉक्टर कक्ष से बाहर निकली पूजा के हाथ में भी पर्चे के साथ पर्ची थी। इनकी पर्ची पर तीन दवाएं लिखी गई थीं। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बाद कई मरीज डॉक्टर को दवा दिखाने भी पहुंचे थे। एक अन्य महिला मरीज के हाथ में भी दवा की पर्ची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा खरीदकर आए एक अन्य मरीज ने बताया कि 250 रुपये की दवा खरीदी है। यहां अंदर से दवा कम मिलती है। बाहर से अधिक खरीदनी पड़ रही है। संवाद
परिसर में गंदगी, इधर-उधर दौड़ाए जाते मरीज
टीबी अस्पताल परिसर में गंदगी की भरमार है। बड़ी-बड़ी घास और कूड़ा बिखरा नजर आया। डॉक्टर कक्ष के बाहर की बेंच पर कुछ अभिलेख रद्दी की तरह रखे नजर आए। इन अभिलेखाें में दीमक लगी थी। कार्ड बनवाने के लिए मरीज इधर से उधर भटक रहे थे। बताया कि काउंटर पर सही जवाब नहीं मिल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed