फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The power supply of the city stalled for four hours due to wire break

तार टूट जाने से चार घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति

Wed, 18 Aug 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The power supply of the city stalled for four hours due to wire break
उमस भरी गर्मी में परेशान रहे लोग, देर रात तक बनी रही समस्या
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर के छाउछ ट्रांसमिशन के निकट 33 केवीए का बिजली तार टूट जाने से शहर में करीब चार घंटे तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तार जोड़कर साढ़े छह बजे के बाद नईबस्ती उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी, जबकि शाम सात बजे तक शहर के बाकी हिस्से की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
मंगलवार को छाउछ ट्रांसमिशन के निकट अचानक 33 केवीए का बिजली तार अचानक टूट गया। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इस तार को जोड़ने में बिजली विभाग को को चार घंटे से अधिक का समय लग गया। इस बीच बिजली के बिना लोग उमस भरी भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद टूटे तार को जोड़ा जा सका। तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि छाउछ ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र के निकट 33 केवीए का तार टूट जाने से शहर में विद्युत आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रही। तार जोड़ने का काम तेजी से किया गया और चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का प्रदर्शन
मितौली। अघोषित विद्युत कटौती और टू फेस लाइन होने से निजी नलकूप न चल पाने से सूखती गन्ना और धान की फसल से चिंतित किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्र के मगदापुर फीडर के पावर हाउस चुरईपुरवा के ढाखा, ककरहा, भगवतीपुर, पिपरिया, बंगला, देवरी, बिसारीखेड़ा, आत्मानगर, मेंहदा, कुटी सहित कई गांवों में पिछले लगभग एक माह से लगातार विद्युत कटौती जारी है, जबकि चुरईपुरवा उपकेंद्र के विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण टू फेस लाइन कर दिए जाने से निजी नलकूप ना चल पाने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ धान व गन्ने की फसल सूखने की कगार पर हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर मंगलवार को किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनके स्टोनो प्रतीक श्रीवास्तव को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल कराते हुए विद्युत आपूर्ति थ्री फेस लाइन देने की मांग की। इस दौरान प्रवीण यादव, कृष्णमूर्ती सिंह, विमलेश मिश्रा, संग्राम सिंह, राहुल श्रीवास्तव, हुकुम सिंह, मोनू शुक्ला, राजेश कनौजिया, अंचल यादव, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
बिजली कटौती से लोग परेशान
ममरी। हैदराबाद फीडर लाइन से जुड़े ममरी, धिरावां, कैथोला, बेहड़ा मुल्तान, ऊंचा गांव, खोखाय, हेमपुर व अजान गांव के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है।

उधर, एक सप्ताह से बारिश न होने से खेतों में खड़ी धान की फसल अब मुरझाने लगी है। किसान धान की सिंचाई कर आजिज आ गए हैं। पावर चालित ट्यूबवेल सप्लाई नहीं मिलने से अक्सर बंद रहते हैं। लाइनमैन राजेश कुमार का कहना है कि ओवरलोडिंग की वजह से सप्लाई ट्रिप हो जाती है जिसे पुन: चालू कर दिया जाता है। कभी-कभी लाइन फाल्ट होने से ब्रेकडाउन लेना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed