फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The polling booths are equipped, prepared to vote in tight security

पोलिंग बूथ सज कर हुए तैयार, कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान 

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The polling booths are equipped, prepared to vote in tight security
मतदान - फोटो : अमर उजाला
मतदान केंद्रों पर पहुंचा फोर्स और पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

 सुबह जिला मुख्यालय से मतदान के लिए रवाना की गई पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। जिले भर में पोलिंग बूथ बनकर तैयार हो चुके है। जिन बूथों पर बिजली की व्यवस्था नहीं थीं, उनपर कहीं सोलर लाइट लगाई गई हैं तो कहीं अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
पलियाकलां। पलिया विधानसभा क्षेत्र के 340637 मतदाता 14 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार को करेंगे। मतदान के लिए 337 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को ही अर्धसैनिक बल के जवानों ने बूथों पर डेरा डाल लिया। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के बूथ को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसे बाकायदा सजाया भी जा रहा है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिसबल और पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों पर डेरा जमा लिया है। गोला में 231 मतदान केंद्र और 365 बूथ हैं। सीआईएसएफ, एसएसबी, बिहार पुलिस सहित कई प्रदेशों से पुलिस बल के जवानों ने मतदान केंद्रों पर डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी के 336 बूथों पर देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी हैं। जोनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार रमेश मौर्य ने बताया कि पूरे क्षेत्र को दो जोनल 29 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर मतदेय स्थल पर चार मतदान अधिकारियों के अलावा आधा सेक्शन अर्द्ध सरकारी बल, 500 सिविल पुलिस, 672 होमगार्ड, 57 हेड कांस्टेबल लगाए गए हैं। यहां 28 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर, 58 बूथों पर लाइव टेलीकास्ट, 25 बूथों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं।
बांकेगंज। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र पोलिंग बूथ बनकर तैयार हो गए हैं। कस्बे के जेडी इंटर कॉलेज में पैरामिलिट्री फोर्स दो दिन पहले ही यहां पहुंच गई। पैरामिलट्री फोर्स के जवान मंगलवार दोपहर संबधित मतदान केंद्रों पर रवाना हो गए। उधर तहसीलदार गोला राजेश चंद्र ने बताया कि 137 पलिया विधान सभा के अंतर्गत बांकेगंज ब्लाक की 37 ग्राम पंचायतें शामिल है। इन पंचायतों में मतदान के लिए 106 बूथ बनाए गए हैं।
 
मतदान केंद्रों पर नहीं हो पाई बिजली व्यवस्था
मोहम्मदी। तहसील क्षेत्र के करीब आठ पोलिंग स्टेशनों पर बिजली की व्यवस्था न होने के कारण मतदान में लगे कर्मचारियों को मोमबत्ती का ही सहारा रहेगा। क्षेत्र के गांव पड़रिया, झखरा, पलिया, केहुआं, गुलरिया परवस्तनगर, सुआताली, मगरेना, नंदापुर में बने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे कर्मचारियों को मोमबत्ती जलाकर ही कार्य करना पड़ेगा।

ईसानगर। विधानसभा चुनाव पोलिंग बूथों के कमरों में रोशनी के लिए सोलर प्लेट, बैटरी के साथ एलईडी लगाई गई है, जिससे कमरों में रोशनी की कमी से मतदान कर्मियों और मतदाताओं को किसी प्रकार असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed