फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The picture of the village changed into helplessness

Lakhimpur Kheri News: बेबसी में बदली गांव की तस्वीर

Tue, 19 Aug 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The picture of the village changed into helplessness
ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद
लखीमपुर खीरी/फूलबेहड़। कटान रूपी ग्रहण ने निघासन तहसील के गांव ग्रंट नंबर-12 की तस्वीर बेबसी में बदल दी है। खेत खलिहान, लहलहाती फसलें और घर सब नदी में समा रहे हैं। यह गांव कभी फूलबेहड़ ब्लाॅक क्षेत्र का सबसे सफल समृद्ध और खुशहाल गांवों में गिना जाता था।
विज्ञापन

लेखपाल, पुलिस, एसएसबी, शिक्षक जैसे पदों पर यहां के युवाओं ने भर्ती होकर गांव का नाम रोशन किया है। पिछले वर्ष से शारदा नदी से कटान शुरू हुआ है। नदी अब गांव की तरफ बढ़ती चली आ रही है। हर दिन गांव का कोई न कोई हिस्सा नदी में समाता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अपनी मेहनत, खून पसीने से कमाई करके बनाया गया घर, खेत में लहलहाती फसल आंखों के सामने असहाय होकर कटता देख तो रहे हैं, लेकिन अपना यह दर्द किसी से कह नहीं सकते। गांव के शैलेश शुक्ला ने बताया कि गांव में तीन सौ घर थे। बीते साल नदी के कटान में यहां के सात घर नदी में समा गए। इस वर्ष भी एक माह से नदी की तबाही ग्रामीण झेल रहे है। दो वर्षों में बीस से ज्यादा घर गिराने के बाद भी नदी का कटान नहीं रुका है।

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

ग्रन्ट नं. 12 में कटान करती शारदा नदी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed