फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The people of Tharu society were furious over the non-implementation of the Recognition Act of Forest Rights.

वनाधिकारों का मान्यता कानून लागू न होने पर थारु समाज के लोग भड़के

Fri, 05 Aug 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
The people of Tharu society were furious over the non-implementation of the Recognition Act of Forest Rights.
पलिया मं जुलूस निकालते थारु समाज के लोग।
रैली निकालकर पहुंचे तहसील, विरोध स्वरूप किया थारु होरी नृत्य
विज्ञापन

बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पलियाकलां। अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन के बैनर तले थारु महिलाओं व पुरुषों ने तहसील पहुंचकर वनाधिकारों का मान्यता कानून लागू न होने पर ऐतराज जताते हुए विरोध स्वरूप प्रसिद्ध थारु होरी नृत्य किया।
एसडीएम रेनू को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि देश की संसद ने 16 दिसंबर 2006 को अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वनाधिकारों की मान्यता कानून 2006 पास किया था, जिसका 16 साल बाद भी थारु क्षेत्र के 20 गांवों को लाभ नहीं मिला है। 16 साल से वन विभाग द्वारा कानून के क्रियान्वयन में अड़चनें लगाईं जा रही हैं। इसमें 31 जुलाई 2013 को उपखंड स्तरीय समिति ने लघु उत्पाद के अधिकार के लिए दावे प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सात साल लंबी प्रक्रिया के बाद 2020 में उपखंड स्तरीय समिति के दावों को पास करके अंतिम अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समिति को अग्रसरित किया गया, लेकिन जिला स्तरीय समिति ने बिना कोई जांच किए 15 मार्च 2021 को दावों को निरस्त कर दिया गया, जो गलत है। मामले में 20 गांवों के पास किए दावों की जांच कराने, निरस्त किए गए दावों का उपखंड स्तरीय समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट से पुनरावलोकन करने की मांग की गई है। ताकि आदिवासी समाज को उनका अधिकार मिल सके। इस दौरान सहबनिया, निबादा राना, अनीता, साधना देवी, तेतारा देवी, फूलमती, रतनलाल, प्यारेलाल, दयाराम, रामचंद्र, संतोषी समेत बड़ी संख्या में थारु समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed