फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The participants made a rock duet and group dances

युगल और समूह नृत्य के प्रतिभागियों ने मचाया धमाल

Mon, 21 Sep 2015 04:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Sep 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
The participants made a rock duet and group dances
जेसीआई शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह-2015 के तहत युगल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया। आओ झूमे नाचे गाएं नृत्य प्रतियोगिता में लखीमपुर शहर के अलावा  गोला, मोहम्मदी, पलिया, मैलानी और सीतापुर के प्रतिभागी शामिल हुए। रविवार देर रात तक चली ये प्रतियोगिता अपने रंग बिखेरती रही।
विज्ञापन

जेसीआई शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह में 14 और 15 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं थी। आओ झूमे नाचे प्रतियोगिता उपाध्यक्ष देवेश गुप्ता और रूपेश सचदेवा के निर्देशन और पूर्वाध्यक्ष विकास टंडन के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम का संचालन आर्येंद्रपाल सिंह ने किया। संचालन में शिवांगी गुप्ता, विशाल सेठ, संदीप सिंह का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की जसविंदर कौर, युवराजदत्त महाविद्यालय की डॉ. नीलम त्रिवेदी और नूपूर महेंद्रा शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक वासिफ खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में एलएम तिवारी और पीसी गुप्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता युगल नृत्य की प्रस्तुतियों से शुरू हुईं।  विभिन्न डांस क्लब और अन्य युगलों ने सहभागिता की और निर्णय के बाद मैलानी के राहुल और शहनवाज की जोड़ी ने विजेता का ताज हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नटराज इंस्टीट्यूट ऑफ डांस की आकांक्षा अवस्थी और कृष्णा श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। वी एंड एस ग्रुप के विशाल और सोमराज की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में सुनील, विशाल और वीरेंद्र का समूह विजेता बना, दूसरे स्थान पर पलिया के सौम्या साहनी, सुरभि साहनी, कुशाग्र माहेश्वरी, सक्षम श्रीवास्तव, हैप्पी गुप्ता और रवि रॉक का समूह रहा, इसी प्रकार तीसरे स्थान पर शैडो ग्रुप के तरुण, रोहित, गौरव, अमन और आदर्श की समूह प्रस्तुति ने अपना नाम दर्ज कराया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में अमित मिश्रा, विशाल सेठ, देवेश गुप्ता, सहनिदेशक रूपेश सचदेवा, विकास टंडन, आर्येंद्र पाल सिंह, अमर सिंह, मुकेश बरनवाल, राममोहन गुप्ता, श्रवण शर्मा, अतुल मित्तल, मंजीत सिंह चावला, अनिल अग्रवाल, तुषार गर्ग, मनीष बंसल, संदीप सिंह, मनीष बरनवाल, प्रिंस चोपड़ा, अवनीश गुप्ता, सौरभ वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, कंवलजीत चावला, शिप्रा श्रीवास्तव, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, शिवांगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed