{"_id":"647a2f87756b7a5b3a0f7f16","slug":"the-owner-gave-the-money-and-sent-it-for-deposit-in-the-bank-the-servant-said-it-was-looted-lakhimpur-news-c-4-1-171239-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मालिक ने रुपये देकर बैंक में जमा करने को भेजा, नौकर बोला लूट हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मालिक ने रुपये देकर बैंक में जमा करने को भेजा, नौकर बोला लूट हो गई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस ने फर्जी लूट की साजिश रचने की घटना का खुलासा कर आरोपी को मय रकम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कथित लूट की रकम 3.60 लाख रुपये भी बरामद की है।
मोहल्ला पंजाबी कालोनी में रहने वाले दीपक कुमार का राजापुुर में शुभ हास्पिटल है। थाना फूलबेहड़ के गांव मौजिमाबाद निवासी निर्विलेश जायसवाल शुभ हास्पिटल में माली का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर दीपक ने निर्विलेश को 3.60 लाख रुपये बैंक आफ बड़ौदा शाखा में जमा करने भेजा था। निर्विलेश काफी देर तब वापस नहीं आया।
शाम के समय फोन कर बताया कि एक कार में कुछ अधिकारी, उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। हरगांव के पास एक व्यक्ति ने रुपये छीनकर उसे उतार दिया है। निर्विलेश की इस कहानी पर दीपक को आशंका हुई। उसने सदर कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। लूट की बात सुनकर हरकत में आई पुलिस ने नौकर निर्विलेश कुमार दबोच लिया और लूट की फर्जी सूचना देने का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
चार घंटे में खुलासा, बरामद किए रुपये- लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घटना का चार घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 3.60 लाख रुपये भी बरामद किए। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़कर लूट की फर्जी घटना का चार घंटे में खुलासा किया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।