{"_id":"666231621bc8f6af150a9774","slug":"the-order-for-separate-sale-of-pan-masala-and-tobacco-should-be-cancelled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-121603-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निरस्त किया जाय पान मसाला-तंबाकू की अलग-अलग बिक्री का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निरस्त किया जाय पान मसाला-तंबाकू की अलग-अलग बिक्री का आदेश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अतिरिक्त एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपते हुए-
लखीमपुर खीरी। पान मसाला और तंबाकू की अलग-अलग बिक्री किए जाने के आदेश का बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने विरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राजीव निगम को सौंपकर यह आदेश निरस्त किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर कहा अब एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू एक साथ बिक्री नहीं हो सकती है। यह आदेश पूर्ण से अव्यवहारिक है। पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर गली, नुक्कड़, चौक चौराहों पर होता है।
अधिकतम गरीब वर्ग के दुकानदार-व्यापारी इसी से घर चला रहे हैं। पान, मसाला व तंबाकू के जो थोक निर्माता हैं। वह तो पान-मसाला के लिए अलग और तंबाकू के लिए अलग फैक्ट्री कर लेंगे। जो फुटकर बेचने वाले दुकानदार हैं। जिनकी संख्या यूपी में ही लाखों में है, उनके लिए पान-मसाला और तंबाकू अलग बेच पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
इस नियम से छोटे दुकानदारों को अधिकारियों के उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। मांग कि यह आदेश तत्काल निरस्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री उमेश शुक्ला सहित शिव तोलानी, राजेन्द्र सिंह अजमानी, रोहित गुप्ता, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नायब तहसीलदार शाहिद परवेज को ज्ञापन दिया। इसमें पान मसाला और तंबाकू की एक साथ बिक्री पर रोक संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है, कि पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर नुक्कड़ चौराहे पर होता है। गरीब व्यापारी इस धंधे से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। यूपी में ऐसे दुकानदारों की संख्या लाखों में है। छोटे दुकानदारों के पान मसाला और तंबाकू के लिए अलग-अलग दुकान बना पाना मुश्किल है। ज्ञापन में रूपेश गुप्ता, इकरार अहमद खां, विजय सिंह, अंबुज कटियार, सब्बन, अशोक कुमार, आदि व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। संवाद