फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The nomination for the post of Director cane Committee

गन्ना समिति संचालक पद के लिए हुए नामांकन

Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The nomination for the post of Director cane Committee
जिले भर की 13 सहकारी गन्ना विकास समितियों में संचालक पदों के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। इनमें से कई समितियों में कुछ संचालक एकल नामांकन के चलते निर्विरोध चुन लिए गए। नामांकन के लिए गन्ना समितियों में गहमागहमी रही।  
विज्ञापन

लखीमपुर सहकारी गन्ना समिति में संचालक पदों के लिए तीस नामांकन प्राप्त हुए। आठ अप्रैल को चुनाव होना है। नामांकन अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। नामांकन पत्रों की जांच और छटनी मंगलवार को होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर क्षेत्र से कालाडुंड गांव के रामचंदर और फूलबेहड़ क्षेत्र से महिला उम्मीदवार कलावती निर्विरोध चुनी गई।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति में डायरेक्टर के 13 पदों के लिए 48 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सुबह से समिति कार्यालय और आसपास प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति में दस डायरेक्टर पदों के लिए सोमवार को 15 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें पांच पदों पर एकल नामांकन हुए हैं तो पांच पर दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सामने आए हैं।
संपूर्णानगर/खजुरिया। खीरी-पीलीभीत गन्ना विकास समिति से संचालक पद के लिए कबीरगंज से मंजीत कौर, बैलहा से बेअंत सिंह, भरतपुर से अखिलेश कुमार, मझरा से हरिवंश साहनी, दलनगर से दिलावर जीत सिंह व बहादुरनगर से वीरेंद्र शुक्ला ने एकल नामांकन पत्र भरे।
जंगबहादुर गंज। सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालन मंडल के संचालक पद के लिए 25 प्रत्याशियों ने नामंाकन दाखिल किए। नामांकन तहसीलदार दशरथ कुमार के समक्ष किए गए। सहयोग सहायक निर्वाचन अधिकारी राम अवतार राना और छोटे लाल का रहा।
मोहम्मदी। गन्ना सोसायटी के डायरेक्टर पदों के लिए 19 पर्चे भरे गए जबकि चार क्षेत्रों के डायरेक्टर पदों पर एकल नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। एक अप्रैल को पर्चा वापसी होगी। सुशील त्रिवेदी दूसरी बार डायरेक्टर चुने गए हैं।

बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के सामान्य निकाय चुनाव में 36 संचालक पद के दावेदारों ने पर्चा दाखिल किए है। निर्वाचन अधिकारी बीडीओ तेजवंत सिंह ने बताया कि चीनी मिल के चुनाव में 13 संचालकों के लिए 36 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed