{"_id":"6946e08d7e1319173f0a34c0","slug":"the-night-was-the-coldest-in-the-division-many-areas-still-waiting-for-bonfires-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-164063-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंडल में सबसे ठंडी रही रात, कई क्षेत्रों में अलाव का अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंडल में सबसे ठंडी रही रात, कई क्षेत्रों में अलाव का अब भी इंतजार
Sat, 20 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर इस तरह बैठकर सर्द रात गुजार रहे यात्री। संवाद
लखीमपुर खीरी। तराई इलाके में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच दिन से भीषण ठंड और कोहरे से जूझ रहे खीरी जिले में शुक्रवार रात लखनऊ मंडल में सबसे ठंडी रही। रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मंडल के छह जिलों में सबसे कम रहा। इसके बाद भी कई क्षेत्रों में अलाव का लोग इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खीरी के बाद लखनऊ मंडल में दूसरे नंबर पर सर्द रात हरदोई और रायबरेली की रही, जहां 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार को दिन में सबसे अधिक सर्दी का असर पड़ोसी जिला हरदोई में रहा, जहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर ठहर गया।
इन दिनों सर्द रातों अगर किसी को रेलवे स्टेशन या फिर रोडवेज बस स्टैंड पर रुकना पड़ जाए तो सबसे ज्यादा मुश्किल होती है। हालांकि नगर पालिका की ओर से शहर में रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है, रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों को जमीन पर बैठकर रात काटनी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की रात भी दिखा। यहां कुछ लोग अलग-अलग जगहों पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इन्हीं लोगों में से लखनऊ जा रहे रमेश और राम नरेश ने बताया कि वह यहां इसलिए सो रहे हैं कि उन्हें सुबह छह बजे वाली ट्रेन से लखनऊ जाना है। रैन बसेरा जाएंगे तो ट्रेन छूट सकती है।
विज्ञापन
सर्दियों में जिले के लोगों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन ने अलाव व कंबलों के लिए बजट दिया जाता है। जिले में इस वर्ष तहसीलों के लिए अलाव के मद में कुल साढ़े तीन लाख रुपये और कंबलों के लिए 35 लाख रुपये की व्यवस्था की गई। कंबलों का वितरण तो हुआ है, पर अलाव से अब भी कई क्षेत्र अछूते हैं।
अमीरनगर में कहीं पर भी अलाव नहीं जल रहे हैं। मझगईं में सिर्फ बस स्टाॅप के पास खानापूरी के लिए अलाव जलवाया है, जिसमें सिर्फ तीन चार लकड़ियां डाल कर अलाव के नाम से इतिश्री जिम्मेदारों ने कर ली है।
लेखपाल वैभव शुक्ला ने बताया कि एक अलाव की अनुमति मिली थी। सदर तहसील की ग्राम पंचायतों निपनिया, रजागंज, सौंठन, खेतौसा, जिगनहा खानपुर, सकेथू, सेमरई ,भल्लिया बुजुर्ग में अभी तक कंबलों का वितरण नहीं हुआ है। बांकेगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत जलालपुर में अभी तक कंबल वितरण नहीं हुआ। केशवापुर, रजागंज व जलालपुर में अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
लखनऊ मंडल के जिलों में शनिवार का तापमान
जिला :::::: अधिकतम तापमान :::: न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
लखनऊ :::: 16 :::: 9.8
हरदोई :::: 15 :::: 9
लखीमपुर खीरी ::: 21 ::: 8.2
रायबरेली :::: 19 ::: 9
सीतापुर :::: 20 ::: 10
उन्नाव ::::: 21 ::: 10