{"_id":"581750074f1c1baa314359bd","slug":"the-names-of-the-martyrs-of-the-first-lamp-lit-outskirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला दीपक जलाया सरहद के शहीदों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला दीपक जलाया सरहद के शहीदों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
दिवाली पर दिखी राष्ट्रीय भावना, कई संगठनों ने कार्यक्रम किए आयोजित
इस दिवाली पर लोगों में दीवाली की खुशियों के बीच राष्ट्रीय भावना भी मुखर होती दिखी। कई संगठनों ने सामूहिक रूप से शहीदों की याद में दीये जलाए। लालबहादुर शास्त्री पार्क में लखीमपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों और नागरिकों ने शहीदों के नाम से दीये जलाए। इस मौके पर राजीव रतन खरे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
गायत्री परिवार के लोगों ने सीमा पर शहीद होने वाले वाले सैनिकों के नाम दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर दीपावली मनाई। युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अनुराग मौर्या के नेतृत्व में गायत्री परिवार के लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए दीपावली के नाम का पौधा लगाकर इसकी देखरेख करने का संकल्प किया।
शहर की कई संस्थाओं ने संयुक्त रूप से हीरालाल धर्मशाला पर शहीदों के नाम दीये जलाए। सदर चौराहे से आर्यकन्या चौराहे तक हाथ में दीपक लेकर मानव शृंखला बनाई। कार्यक्रम में शालू गुप्ता, अनुश्री गुप्ता, रश्मि मुकेश, उमा कटियार, संगीता अग्रवाल, अंजू पोद्दार, अंकित अरोड़ा, अनीता, चेतना, चंचल और रत्ना गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
गुरु द्रोणाचार्य महाविद्यालय में दीपावली के मौके पर विद्यार्थियों ने पहला दीपक भारतीय सीमा पर शहीद हुए जवानों के नाम जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रचना सिंह, केके शुक्ला, बीजे चौबे, शिवा कांता, विकास तिवारी, विपिन वर्मा, केपी वर्मा, मनीष त्रिवेदी, आरआर गुप्ता, अमनदीप कौर और अन्नपूर्णा तिवारी मौजूद रहे।
हमारी पहल फाउंडेशन ने कुष्ठरोग अस्पताल में दिवाली के उपलक्ष्य में ‘हर घर उजाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों और उनके परिवार के साथ दीप जलाकर मिठाइयां, फल और पटाखे बांटे। इस मौके पर नितिन अग्रवाल, उमेश शुक्ला, संजीव कुमार, श्याम, पंकज अवस्थी, विष्णु अग्रवाल, विमल मिश्र, अभिषेक, विंध्या समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हीरालाल धर्मशाला ट्रस्ट ने नगर की ऐतिहासिक इमारत हीरालाल धर्मशाला में दीपक जलाकर दीपावली मनाई और पूजन किया। इस मौके पर केवल कृष्ण, भोला नाथ गुप्ता, अमिताभ तिवारी, अवनीश मिश्र, राजीव तिवारी, सुयश मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बेहजम। कस्बावासियों ने सैनिकों के नाम पर दीप जलाकर दीपावली मनाई। सैकड़ों लोगों ने चाइनीज आइटमों का बहिष्कार कर पहले सैनिकों के नाम पर एक एक दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया। बाबा गौरीशंकर मंदिर से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अर्थी निकाली और मुख्य चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष अवस्थी के नेतृत्व मे पुतला फूंका। पाकिस्तान मुरादाबाद वंदेमातरम आदि नारे लगाए। बाद में अपने घरों पर जाकर दिवाली मनाई।
दिवाली पर गूंजे देशभक्ति के नारे
गोला गोकर्णनाथ। इस वर्ष दीपावली के त्योहार पर लोगों ने एक दीप शहीदों के नाम जलाकर देश भक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित किया।
नगर के सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में समस्या, समाधान ग्रुप के तत्वावधान में शहीदों के नाम एक दीप कार्यक्रम के तहत युवाओं ने फर्श पर जय हिंद, भारत माता की जय लिखकर, स्वास्तिक बनाकर हजारों दीप जलाकर रंगोली सजाई। वहीं अशोक स्तंभ के नीचे व्यापारियों ने शहीदों के सम्मान में दीये जलाए। दीये जलाने का क्रम देर रात तक चलता रहा। शहीदों के नाम पर पूर्व विधायक अरविंद गिरि, विजय शुक्ल रिंकू, अचल श्रीवास्तव, रवि लोहिया, अशोक अग्रवाल, काशी विश्वनाथ तिवारी, अमितांशु मिश्र पुच्ची, मुकेश राठी, कनक तिवारी, गोपाल शुक्ल, प्रेमचंद जायसवाल, बालकृष्ण गुप्त बल्लू, जितेंद्र गट्टानी, कैलाशचंद गुप्त, अशोक कनौजिया, रानू मिश्र, दीपक कश्यप, पंकज हालन, राजू बनारसी, रजनीश गुप्ता, अमन गुप्ता, रामनरेश वर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में युवा टोली ने दीये जलाए।
ममरी। पाक सीमा पर शहीद हुए सैनिकों, सीमा सुरक्षा और ड्यूटी पर मुस्तैद सैनिकों के सम्मान में भाजपा के इंद्रजीत सिंह यादव, मार्केट के दुकानदारों, थाना हैदराबाद के पुलिस कर्मियों ने सदर चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर दीये जलाते हुये शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर डॉ शफीक अहमद, रामस्वरूप वर्मा, दरोगा रामचंद्र यादव, प्रधान राजीव वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, संजय यादव, सुरेश वर्मा, बलराम यादव, पारसनाथ शुक्ल, इब्राहिम आदि मौजूद रहे।
रजागंज। कस्बा क्षेत्र के गांव करनपुर मुर्तिहा स्थित पौराणिक शिव मंदिर पर ग्रामीणों ने दीपावली पर शहीदों को याद करते हुए 201 दीप जलाए गए। इस मौके पर कौशल सिंह, आलोक तिवारी, रामशंकर प्रधान, अरविंद मिश्रा, भगौती प्रसाद, इस्लाम अहमद, फारुक अहमद, आयाज खां, देवेंद्र मिश्रा, डॉ ओमप्रकाश, रमेशचंद्र, अनिल शर्मा, सुरजीत सिंह, दिलीप कोटेदार, फूल मियां, सुरेश भारती, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
निकाला कैंडल मार्च, जलाए गए दीये
पलियाकलां। दीपावली पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा कुछ छात्रों ने एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी हाथों में दिया पकड़कर चौकी तिराहा स्थित पूर्व विधायक रामचरन शाह की मूर्ति के पास पहुंचे और दिया लगाकर शहीदों की शहादत को याद किया। भाजयुमो द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में तमाम भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम रोड से चौकी तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला। यहां पर शहीदों को याद करते हुए उनकी शहादत के लिए एक-एक दीप सभी ने जलाए। यहां पर भाजपा नगर महामंत्री अनुज शुक्ल बीटू, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वरुण मिश्र, बादल शुक्ल, अखिल शुक्ल, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सर्वेश, अनुपम राय, आनंद शाह, अंशु शुक्ल, अर्पित शुक्ल, मुकेश, विक्की, नीरज प्रजापति, रवि शुक्ला सहित तमाम भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शहर के कुछ छात्रों ने भी एक दिया शहीदों के नाम पर जलाया। यहां पर एसडीएम शादाब असलम, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।
मितौली। पुराने शिव मंदिर पर दिवाली पर एक दीया शहीदों के नाम जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों की याद में 101 दीपक जलाए गए। इस मौके पर सुशील दीक्षित, प्रमोद तिवारी, ओम प्रकाश दीक्षित, अमरेंद्र पाल अवस्थी रामचंद्र दीक्षित, अनुराग दीक्षित अनुपम, अंकुर दीक्षित, रामजन्म दीक्षित, राजेश तिवारी, अनूप तिवारी, दीपक अवस्थी आदि मौजूद रहे। मोहम्मदी। सामाजिक संस्था राष्ट्र रक्षक दल ने बापू वाटिका में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अपने वतन के लिए शहीद हुए सैनिकों के नाम दीप जलाकर दीपावली मनाई। संगठन के संस्थापक बीएल द्विवेदी और संगठन के पदाधिकारियों ने वतन के लिए शहीद सैनिकों के नाम अपने घरों में एक-एक दीपक जलाकर दीवाली मनाई। इस मौके पर रमाकान्त द्विवेदी, देवशरण अवस्थी, दिनेश सिंह सोमवंशी, यशराज सिंह, अनुराग मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह सोमवंशी, सुमित शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, महेश श्रीवास्तव, गोपेश मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, राजनारायण, पुनीत पांडेय, रोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रशान्त मिश्रा, विश्वदीप आदि मौजूद रहे।