फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The mythological Shiva temple of Chhoti Kashi is being built by the police camp

पुलिस छावनी बना रहा छोटी काशी का पौराणिक शिव मंदिर

Tue, 27 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The mythological Shiva temple of Chhoti Kashi is being built by the police camp
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन के पहले सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर का दृश्य कुछ पुलिस छावनी जैसा रहा। कोरोना ने शिव भक्ति पर पुलिस का पहरा बैठा दिया। ऐसे में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की कामना से आए शिव भक्त मंदिर की चौखट पर ही शीश नवाकर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी कोरोना प्रोटोकॉल के चलते भगवान भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर सके। उन्होंने तीर्थ परिसर का भ्रमण कर पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर माथा टेका।
विज्ञापन

पांच बैरियर लगाकर बैठाया पहरा
सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रोकने के लिए प्रशासन ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तिराहे से लेकर शिव मंदिर गर्भगृह तक पांच बैरियर लगाकर पुलिस का पहरा बैठा दिया। उसके साथ नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए ताकि श्रद्धालुओं के जत्थे नगर के अंदर प्रवेश न कर सकें। वही मंदिर और तीर्थ परिसर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शिवालयों पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
पौराणिक शिव मंदिर बंद होने के कारण स्थानीय और दूरदराज से आए शिव भक्तों ने अलीगंज रोड पर बाबा गोकरननाथ, खुटार रोड अहमदनगर में बाबा कलेश हरण, मोहम्मदी रोड पर कंजा देवस्थान स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed