{"_id":"6761b7127b73659b840d600b","slug":"the-mutilated-body-of-a-missing-old-man-was-found-in-the-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135315-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल में मिला लापता वृद्ध का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल में मिला लापता वृद्ध का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
सिंगाही। पंद्रह दिन से लापता सिंगाही कस्बे के कोरियाना मोहल्ले के 70 वर्षीय वृद्ध का क्षत-विक्षत शव जंगल से मिला है।
मंगलवार सुबह नौनिया बीट के जंगल से लकड़ियां बीनकर लौट रहीं महिलाओं ने बदबू होने पर झाड़ियों में देखा तो उनको एक वृद्ध का क्षत-विक्षत कंकाल पड़ा दिखा। उन्होंने कस्बा पहुंचकर इसकी जानकारी लोगों को दी तो लोगों ने जंगल में जाकर देखा। इनमें कस्बे के कोरियाना मोहल्ले के सत्तर वर्षीय रामदयाल के घरवाले भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि रामदयाल तीन दिसंबर को जंगल के पास अपने खेत में गए थे। शाम को घर लौटने पर इधर-उधर तलाश करने के बाद चार दिसंबर को सिंगाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रामदयाल के लड़के महेश ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने पिता के रूप में की है। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। संवाद