फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The murder accused beat the witness and threatened to kill him.

Lakhimpur Kheri News: हत्यारोपियों ने गवाह को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 08 Dec 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The murder accused beat the witness and threatened to kill him.
धौरहरा। हत्याकांड के एक गवाह को हत्यारोपियों ने खेत से आते समय रोककर पीटा और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

धौरहरा कस्बे के मोहल्ला अटल नगर निवासी मिकाइल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साजिद निवासी राम बट्टी और रहीम व इरबान निवासी लालापुरवा धौरहरा एक मामले में नामजद हत्यारोपी हैं। इसमें एक गवाह जिबराइल की गवाही न्यायालय में हो चुकी है। दूसरी गवाही उसकी है, जो 23 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर वह खेतों से वापस आ रहा था। ग्रंटपुरवा पक्के तालाब के पास तीनों आरोपी मिल गए। उसे रोककर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed