{"_id":"698f5f510ae881684f0f8892","slug":"the-mlc-raised-the-issues-of-development-works-in-mailani-magalganj-and-bijua-in-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-168169-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एमएलसी ने मैलानी, मैगलगंज व बिजुआ के विकास कार्यों के मुद्दे सदन में उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एमएलसी ने मैलानी, मैगलगंज व बिजुआ के विकास कार्यों के मुद्दे सदन में उठाए
Fri, 13 Feb 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद में मैलानी का मामला उठाते हुए एमएलसी अनूप गुप्ता। स्रोत : स्वयं
मैलानी/मैगलगंज/बिजुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने विधान परिषद में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने मैलानी में रोडवेज बस स्टैंड और राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि मैलानी महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है, जो शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर की सीमाओं को जोड़ता है, इसलिए सुचारु यातायात के लिए यहां बस स्टैंड जरूरी है। डिग्री कॉलेज न होने से छात्र-छात्राओं को 40 किमी दूर जाना पड़ता है। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने उनका आभार जताया।
विधान परिषद में मैगलगंज में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई गई। एडवोकेट कमलेश गुप्ता की याचिका में कहा गया कि मैगलगंज प्रमुख व्यावसायिक एवं शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थियों को 40 से 50 किमी दूर स्थित महाविद्यालयों में प्रवेश लेना पड़ता है। बिजुआ क्षेत्र के पड़रिया तुला स्थित मुक्तिधाम के सुंदरीकरण का मुद्दा भी सदन में उठाया गया। ग्राम प्रधान पप्पू राज के अनुरोध पर बाउंड्रीवाल, पेयजल, घाट निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। एमएलसी के जनसंपर्क अधिकारी गौरव शुक्ला के अनुसार, मुक्तिधाम की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की बात कही गई।