फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The miscreants snatched the gold chain of the girl in broad daylight in Kashinagar

काशीनगर में दिनदहाड़े युवती की सोने की चेन छीन ले गए बदमाश

Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the gold chain of the girl in broad daylight in Kashinagar
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चेन स्नेचिंग की घटना।
दोपहर में एक प्राइवेट क्लीनिक में मां के साथ दवा लेने जा रही थी युवती
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, बदमाशों के फुटेज मिले
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला काशीनगर में शुक्रवार को एक प्राइवेट क्लीनिक में दवा लेने जा रही युवती के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। दिन-दहाड़े दोपहर में 12.30 बजे घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें बाइक सवार बदमाशों के फुटेज मिले हैं।
मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अजय रस्तोगी की पुत्री मुस्कान शुक्रवार की दोपहर को अपनी मां सुमन के साथ दवा लेने के लिए मोहल्ला काशीनगर स्थित एक चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जा रही थीं। काशीनगर में क्लीनिक से पहले एलआईसी बीमा सेवा केंद्र के सामने दोनों मां-बेटी पहुंचीं ही थीं कि सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों में पीछे बैठे बदमाश ने मुस्कान के गले से सोने की चेन छीन ली और राजापुर मंडी की ओर भाग निकले। इस दौरान आसपास खड़े लोग भी माजरा समझ नहीं पाए। जब तक युवती व उसकी मां ने शोर मचाया तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पाकर राजापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना को अंजाम देते बदमाशों की कैद हुई फोटो मिल गई। हालांकि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने गमछा से चेहरा ढक रखा था। इससे बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। अब पुलिस बदमाशों के हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। साथ ही रास्ते में अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की फोटो मिली है, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी बदमाश छीन ले गए थे महिला के कुंडल
शहर में महिलाओं के आभूषण छीनकर भागने की घटनाएं एकाएक बढ़ने लगी हैं। बताते चलें कि दो दिन पहले बुधवार को दोपहर में मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रहीं मोहल्ला कंचनपुरी गीता मिश्रा पत्नी विजय मिश्रा के कान से कुंडल नोच लिए थे। महिला किसी काम के सिलसिले में सीतापुर रोड की ओर जा रही थीं। इस मामले में भी पुलिस की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। इसके दो दिन बाद ही काशीनगर में दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed