{"_id":"684db9e68cd9724ddd07fff3","slug":"the-miscreants-looted-two-youths-riding-a-bike-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148170-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से की लूटपाट
Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपने गांव जा रहे हरगांव निवासी बाइक सवार दो युवकों को धोबहा गांव के समीप दो बाइक व एक स्कूटी से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद सभी दोनों युवकों से मोबाइल फोन, नकदी आदि लूटकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव देईरामा निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह काम से हरिद्वार गए थे। वहां से वह अपने दोस्त दीपक के साथ एक बाइक से घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात करीब ढाई बजे धोबहा गांव के पास तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि लूटपाट करने वाले दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे। दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों बदमाशों ने मारपीट करते हुए मोबाइल फोन, सात हजार रुपये, बैग के साथ ही दोस्त दीपक के पास से 15 सौ रुपये, कपड़े, आधार कार्ड आदि छीन लिए और भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया। पीड़ितों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बाइकों के नंबरों को दिखाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।