फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The miscreants entered the same house again where they had committed theft a day before

Lakhimpur Kheri News: एक दिन पहले जिस घर में की थी चोरी, वहीं फिर से घुसे बदमाश

Wed, 27 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the same house again where they had committed theft a day before
महेवागंज। कोतवाली सदर के गांव बनवारीपुर के एक घर में एक दिन बाद मंगलवार रात फिर से चोरों ने धावा बोल दिया। जाग होने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार रात चोर बनवारीपुर निवासी अब्दुल सलाम के घर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर भाग गए थे। अब्दुल ने बताया कि मंगलवार देर रात चोरों ने फिर उसके घर में दस्तक दी। पेड़ पर चढ़कर एक चोर छत पर आ गया। चोरी की नीयत से वह एक ही घर के दूसरे हिस्से में बने भाई के पोर्सन में घुसने की फिराक में था।
विज्ञापन

आहट पर परिवार के लोग जाग गए। इसके बाद चोर फायरिंग कर छत से कूद गया। आवाज सुनकर गांव के एक युवक ने भी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के बाहर खड़ी काले रंग की कार में वह साथियों सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉम्बिंग की, पर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हेमंत राय ने बताया कि रात में पुलिस टीम बनवारीपुर गई थी। चोर होने की सूचना गलत निकली।
--------
पहाड़ापुर के ग्राम सचिवालय में चोरी



फोटो-42



बिजुआ। ग्राम पंचायत पहाड़ापुर के सचिवालय में मंगलवार रात चोरों ने कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पंचायत सहायक अरुण कुमार ने बताया कि चोर भवन से सीसी कैमरे की एलसीडी, कंप्यूटर मॉनीटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, प्रिंटर और यूपीएस लिए गए। उन्होंने भीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भीरा एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। संवाद




-----------



किसान के घर से नकदी व जेवर चोरी



धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव बैबहा कुटी निवासी छोटेलाल यादव के घर में बीती रात चोरों ने एक लाख की नकदी और करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक खमरिया ओपी राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed