फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The minor girl who came out of the school went missing

Lakhimpur Kheri News: स्कूल से निकली नाबालिग छात्रा हुई गायब

Fri, 07 Jul 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The minor girl who came out of the school went missing
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी एक स्कूल की नाबालिग छात्रा स्कूल से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक दिन बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका भाई उसे बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल छोड़ने गया था। वापसी में लेने गया तो स्कूल से छात्रा लापता निकली। 13 वर्षीय छात्रा को ढूंढने के लिए भाई ने सीसीटीवी फुटेज देखी तब उसके एक युवक संग जाते देखा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने छात्रा को बरामद किया है।
विज्ञापन

मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर सेमरीपुरवा गांव निवासी सचिन व स्कूल प्रबंध तंत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि किशोरी पलिया से बाहर जाने की फिराक में थी। पलिया रेलवे स्टेशन चौराहे के पास से उसे बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed