फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The mercury dropped by two degrees, cold winds blew at the speed of 18-22 km per hour.

Lakhimpur Kheri News: दो डिग्री गिरा पारा, 18-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं

Thu, 11 Jan 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by two degrees, cold winds blew at the speed of 18-22 km per hour.
लोगों को जागरूक करते अग्निशमन कर्मी। स्त्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। भीषण सर्दी के बीच चली पछुआ हवा ने बुधवार को ठिठुरा दिया। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम पारा दो डिग्री गिर गया। वहीं, 18 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, बृहस्पतिवार से हवा की रफ्तार में कमी आने के आसार हैं।
विज्ञापन


जिले में नए साल की शुरुआत से ही सर्दी सितम ढा रही है। हल्की बारिश व सर्द हवा की वजह से बीते मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को पारा और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 6 डिग्री पर पहुंच गया, तो अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को हवा की रफ्तार 18-22 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन

देश भर के मौसम की स्थिति की जानकारी देने वाली वेबसाइट मेट्रोकास्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तेज हवा से हल्की ही राहत मिलेगी। अनुमान के मुताबिक 11 जनवरी को सर्द हवाओं की रफ्तार 11-14 किमी प्रति घंटा हो जाएगी, जबकि 12 जनवरी को हवा की रफ्तार घटकर 7-11 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते फिर घटी मरीजों की संख्या
लखीमपुर खीरी। सर्दी के सितम के चलते एक बार फिर से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या घट गई। सोमवार को जहां 1214 नए मरीज दवा लेने पहुंचे थे, वहीं बुधवार को मात्र 667 मरीज ही पहुंचे। सर्दी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार घट-बढ़ रही है। अस्पताल में अधिकांश मरीज खांसी, बुखार, जुकाम, निमोनिया, जोड़ों के दर्द के पहुंच रहे हैं।


ऐसी सर्दी में भी नहीं जले अलाव

बिजुआ। भयंकर सर्दी पड़ रही हैं, बावजूद इसके पड़रिया तुला में अलाव नहीं जलाए गए। ठंड में प्रत्येक वर्ष ग्राम प्रधान व लेखपाल मिलकर अलाव लगवाते थे, लेकिन इस बार व्यवस्था नहीं की गई। लेखपाल दाताराम वर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं है। पड़रिया तुला में मेला चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। लखीमपुर-पलिया रोड पर पड़रिया तुला का मुख्य बस स्टॉप है। यहां काफी यात्रियों का आना-जाना रहता है, लेकिन यहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed