फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The marriage of Ram and Sita gave the message of dignity, love and dedication

Lakhimpur Kheri News: मर्यादा, प्रेम और समर्पण का संदेश दे गया राम-सीता विवाह प्रसंग

Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The marriage of Ram and Sita gave the message of dignity, love and dedication
रामलीला मंच पर श्री राम और माता सीता का स्वरूप लिए कलाकारों का विवाह कराते आचार्य निर्विकार मि
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात मेला मैदान स्थित रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और पुष्पवर्षा के बीच विवाह की रस्में निभाई गईं। इस प्रसंग ने दर्शकों को मर्यादा, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।
भगवान श्रीराम की बारात भ्रमण के बाद मंच पर विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। आचार्य निर्विकार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम और सीता का स्वरूप धरे कलाकारों के विवाह का मंचन कराया। डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने कन्यादान किया।
विज्ञापन

विवाह की रस्में शुरू होते ही मंगल गीत गूंजने लगे और पुष्पवर्षा होने लगी। पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। विवाह के भावपूर्ण मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जनार्दन गिरि, पंकज गुप्ता, राकेश तिवारी, राजेश आनंद मिन्नी, प्रेम जायसवाल, राम रक्षपाल, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, कृष्णा वाजपेई, आदित्य गुप्ता, सुभाष मिश्रा, शोभित सिंह और संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed