फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The main road of the village was submerged in mud

Lakhimpur Kheri News: कीचड़ में धंस गया गांव का मुख्य रास्ता

Fri, 28 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 28 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The main road of the village was submerged in mud
दनियारपुर की सड़क पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीण। संवाद
फरधान। क्षेत्र के दनियारपुर गांव में पंचायत भवन के पास मुख्य रास्ता कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद रास्ते पर घुटने भर पानी और कीचड़ होने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत कोरैया मुफरत के मजरा दनियारपुर में पूरे रास्ते पर पानी और कीचड़ भरा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहियों से सड़क बुरी तरह कट गई है। ग्रामीण अनुज, राज प्रताप, जवाहर, प्रभु दयाल, जसवंत और ओम प्रकाश आदि ने बताया कि इसी मुख्य मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोज गुजरते हैं। कीचड़ में फिसलकर गिरने से कई लोगों को चोट भी लग चुकी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विमला देवी ने बताया कि करीब 200 मीटर सड़क का निर्माण कार्ययोजना में शामिल है। जल निकासी न होने से रास्ते पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed