{"_id":"68d2e6c8615ecc91590f5374","slug":"the-main-duty-of-anganwadi-is-to-ensure-all-round-development-of-children-dpo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-156442-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का सर्वांगीण विकास करना आंगनबाड़ी का मुख्य कर्तव्य : डीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का सर्वांगीण विकास करना आंगनबाड़ी का मुख्य कर्तव्य : डीपीओ
Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद। स्रोत : विभाग
- फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण भी पढ़ाई सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिला सूचना विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक शिक्षा में नवाचार अपनाने वाली सक्रिय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि रॉकेट लर्निंग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कौशल संवर्धन के प्रशिक्षण सत्रों के संचालन के साथ-साथ केंद्र को बाल केंद्रित शिक्षा के मजबूत स्तंभ बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि समुदाय एवं बच्चों के अभिभावकों को आंगनवाड़ी केंद्र से जोड़ने के प्रयास करने के साथ तकनीकी शिक्षा के प्रयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर निशांत शुक्ला, कीर्ति सचान, रमा तिवारी, विभा तिवारी, कामिनी देवी, नीतू सिंह, सुनीता कुमारी, मंजू, रेशमा मिश्रा, अंजू रानी, सबनम खान, शिमला देवी, सीमा ढल, अनीता गौतम आदि मौजूद। संवाद