फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lock remained hanging till ten o'clock, the children returned back

Lakhimpur Kheri News: दस बजे तक लटका रहा ताला, वापस लौटे बच्चे

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The lock remained hanging till ten o'clock, the children returned back
मझगईं के कोठिया स्कूल में ताला लगा होने के कारण बाहर खड़े बच्चे। संवाद
मझगईं। कोठिया उच्च प्राथमिक स्कूल में ताला न खुलने से बच्चे मायूस होकर लौटने के लिए विवश हैं। प्रधानाध्यापक के कहीं अन्य कार्य पर जाने के चलते अक्सर विद्यालय में ताला लटका रहता है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


कोठिया ग्राम पंचायत के मजरा गंगापुरवा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठिया में तैनात एकमात्र प्रधानाध्यापक के छुट्टी पर या फिर विभागीय कार्य पर जाने के चलते अक्सर स्कूल में ताला लगा मिलता है। अटैच किए गए शिक्षक आ गए तो ताला खुलता है और नहीं आए तो ताला बंद रहता है।
विज्ञापन

इस विद्यालय में करीब 100 बच्चे पंजीकृत हैं। बुधवार को भी सुबह 10 बजे तक शिक्षकों के न आने के कारण स्कूल का ताला नहीं खुला। इससे बच्चे मायूस होकर वापस लौट गए। स्कूल में मौजूद रसोइया संजना देवी व मुन्ना अपने रसोई खोलकर झाडू लगाते नजर आए। पूछने पर बताया कि हमारा काम रसोई खोलना है, वह खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी मास्टर आए तो ठीक, न आने पर ताला लगाकर चले जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यह समस्या करीब दो साल से चल रही है, मगर अभी तक किसी अधिकारी की नजर इस विद्यालय पर नहीं पड़ी है। ग्रामीणों व स्कूल पढ़ने वाले बच्चों ने कोठिया स्कूल पर नजर रखकर यहां व्यवस्था सुधारे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed