फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The little elephant from Bijnor will be known as Gauri

Lakhimpur Kheri News: गौरी के नाम से जानी जाएगी बिजनौर से आई नन्ही हथिनी

Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The little elephant from Bijnor will be known as Gauri
नन्हीं ह​थिनी गौरी को बोतल से दूध पिलाते वन कर्मी
लखीमपुर खीरी। बिजनौर के नजीबाबाद से दुधवा टाइगर रिजर्व लाई गई नन्ही हथिनी का नामकरण कर दिया गया है। नवरात्र से दो दिन पहले दुधवा आने के कारण फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने इस नन्ही हथिनी का नाम गौरी रखा है। गौरी को बोतल से पाइप के जरिये दूध पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अपनी मां से बिछड़कर बिजनौर जिले के नजीबाबाद जंगल में भूखी-प्यासी भटकती मिली दो माह की हथिनी को वन विभाग ने रेस्क्यू कर नजीबाबाद रेंज कार्यालय पर रखा था। वहां प्रशिक्षित महावत न होने के कारण इसकी अच्छे ढंग से देखभाल नहीं हो पा रही थी। इसलिए इसे दुधवा टाइगर रिजर्व भेजने का निर्णय लिया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अनुमति मिलने के बाद दुधवा से दो सदस्यीय टीम इसे लेने के लिए बुधवार को बिजनौर गई थी। यह टीम एक विशेष वाहन से नन्ही हथिनी को लेकर शुक्रवार रात करीब दो बजे दुधवा पहुंची।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व ने इस नन्ही हथिनी को गोद लिया है। इसे दुधवा के सलूकापुर बेस कैंप में रखा गया है। शनिवार को फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा और उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. सलूकापुर पहुंचे और उसे दुलारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दो दिन पहले गोद ली गई नन्हीं हथिनी के दुधवा पहुंचने के कारण दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने इसका नामकरण करते हुए इसे गौरी नाम दिया। नामकरण के मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी, पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, सोनारीपुर के रेंजर आरपी सिह, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार और महावत इरशाद आदि वनकर्मी शामिल थे। नन्ही हथिनी का नामकरण होते ही जंगल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। पांच साल पहले बिजनौर के अमानगढ़ से लाई गई नन्ही हथिनी को नवरात्र में लाए जाने के कारण उसे दुर्गा नाम दिया गया था।


नजीबाबाद से लाई गई नन्ही हथिनी को गौरी नाम दिया गया है। सलूकापुर बेस कैंप में रखकर उसकी अच्छे ढंग से देखभाल की जा रही है। उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। गौरी के स्वास्थ्य की भी नियमित जांच कराई जा रही है।
ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed