फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lists are not integrated into the mess disposed Apttia

सूचियों में गड़बड़झाले से नहीं हो पा रहीं आपत्तिया निस्तारित

Wed, 26 Aug 2015 11:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों के दौर में मतदाता सूचियों ने प्रशासन के काम पर ब्रेक लगा दिया है। तय समय में न तो आपत्तियां निस्तारित हो पा रहीं है और न ही शिकायतों का दौरा थम रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की आपत्तियों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त निर्धारित कर दी थी, लेकिन दो दिन बाद भी अभी तहसीलों से निस्तारित होकर सूचियां पंचायत चुनाव कार्यालय नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम तक पंचायत चुनाव कार्यालय में तहसीलों से आने वाली अंतिम सूची ही नहीं उपलब्ध हो सकी। पंचायत चुनाव से पहले प्रशासन को मतदाता सूची की खामियों ने माथे पर पसीना ला दिया है। जिले भर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आरोपों का दौर नही थम रहा है। कहीं मृतकों के नाम शामिल हैं सूची में तो कहीं पर गांव में रह रहे लोगों को ही या तो गांव से पलायन दिखाया गया है या फिर उन्हें मृ़तक दिखाकर सूची से गायब कर दिया गया है। इन सूचियों के प्रकाशन के बाद से ही जगह-जगह आरोप लगने शुरू हो गए, चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक आपत्तियों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त की निर्धारित की गई थी, लेकिन सूचियों में खामियों को देखते हुए दो दिन बाद भी अब तक आपत्तियां ही निस्तारित नहीं हो सकीं। बुधवार को पंचायत चुनाव कार्यालय में तहसीलों से आने वालीं सूचियों का इंतजार ही होता रहा। वहीं इस मामले में एडीएम एसपी सिंह ने खुद को मीटिंग में मशगूल होने से कुछ भी बताने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

यूं ही लगते रहे आरोप तो चुनाव में हो सकते हैं बवाल
ग्राम पंचायतों में जिस तेजी से मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं, उससे गांवों में रंजिश भी बढ़ रही हैं। दावेदार एक दूसरे पर अपने पक्ष के लोगों के नाम कटाने के आरोप लगा रहे हैं, अगर समय रहते इन सूचियों के निस्तारण न हुए तो पंचायत चुनाव में यही आरोप रंजिश में बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed