{"_id":"68dd74448e27b36c9e037325","slug":"the-leopard-was-lured-by-tying-a-goat-in-a-cage-but-it-still-did-not-come-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157248-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में बकरी बांधकर दिया लालच, फिर भी नहीं आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में बकरी बांधकर दिया लालच, फिर भी नहीं आया तेंदुआ
Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजाराम पुरवा में गन्ने के खेत में लगा पिंजरा। स्रोत : वन विभाग
फूलबेहड़। हमलावर तेंदुए को कैद करने के लिए वन विभाग ने घटना स्थल के पास मंगलवार शाम एक पिंजरा लगाया, लेकिन उसमें बांधी गई बकरी के लालच में तेंदुआ नहीं आया।
शारदानगर वन रेंज के गांव राजारामपुरवा में सोमवार को घर के बाहर खेल रही रामलखन की सात वर्षीय बेटी राधा को तेंदुआ गन्ने के खेत में उठा ले गया था। तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत से अधखाया शव मिला था। तीन दिन बाद भी वन विभाग तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए की हलचल आसपास के गांवों तक भी बढ़ गई है। फॉरेस्टर नागेंद्र पांडे ने बताया कि लगातार निगरानी की जा रही है। पिंजरा भी लगाया गया है। उन्होंने तेंदुए के जल्द कैद होने की उम्मीद जताई।