फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The leopard that injured three farmers was beaten to death by the mob.

Lakhimpur Kheri News: तीन किसानों को घायल करने वाले तेंदुए को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 09 May 2024 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The leopard that injured three farmers was beaten to death by the mob.
बांकेगंज/बिजुआ(लखीमपुर खीरी)। भीरा रेंज के रामनगर कलां गांव में तीन किसानों पर हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। चर्चा यह भी है कि तेंदुए को ट्रैक्टर से कुचला गया।
विज्ञापन

घटनास्थल टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा, मझगई और दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज की सीमा पर है। बिजुआ बीट से सटे रामनगर कलां गांव के खेत में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में गांव निवासी संतराम (30), रामसागर (40) और हीरालाल (33) घायल हो गए। शोरशराबा होने पर तेंदुआ फिर झाड़ियों में छिप गया।
विज्ञापन


गांव में तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही खेत पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर तेंदुए को मार डाला। चर्चा यह भी है कि ग्रामीणों का गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने तेंदुए को ट्रैक्टर से भी कुचला। सूचना पर पहुंची भीरा रेंज वनकर्मियों की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। बफरजोन उपनिदेशक सौरीष सहाय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को भीरा रेंज ले जाया गया। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
हमले में तीन किसानों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। - सौरीष सहाय, डीएफओ, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed