{"_id":"3d4e5d3735d2ca82a3645c7c5983d811","slug":"the-last-day-of-summer-camp-talent-show-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मोहम्मदी।
Updated Thu, 04 Jun 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
यूडी चिल्ड्रेंस एकेडमी में दस दिवसीय समर कैंप के अंतिम दिन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने तमाम मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप के आखिरी दिन रूसी प्रशिक्षिका ऐना कालेद्रेवा और मने वोस्करचियान ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट में सीखे गए अपने काम से एक कमरे को सुसज्जित कर दिया। इसके अलावा शतरंज का फाइनल प्रज्ज्वल और पवित्र के बीच खेला गया जिसमें पवित्र ने जीत हासिल की। अंत में रूसी प्रशिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र और शतरंज के विजेता पवित्र को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक शगुन, पीएस मिश्र, बसंत बल्लभ भट्ट, शिवानी, फैजा, राधा, प्रीती, दिव्यांशी, हिमानी, तबस्सुम और नेहा प्रमुख रहीं।