फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The land of Arnikhana Sugarcane Committee was sold quietly... the matter has now escalated

Lakhimpur Kheri News: चुपचाप बेच दी अरनीखाना गन्ना समिति की जमीन... मामले ने तो अब तूल पकड़ा

Tue, 19 Aug 2025 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The land of Arnikhana Sugarcane Committee was sold quietly... the matter has now escalated
खीरी मार्ग स्थित अरनीखाना समिति का भवन। संवाद
लखीमपुर खीरी। खीरी रोड पर सौजन्या चौक के निकट अरनीखाना गन्ना समिति की भूमि बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले 64 वर्षों से जिस जगह पर निर्मित भवन में समिति संचालित हो रही है, वह लीज पर ली गई थी। अब इस पर मालिकाना हक का दावा करने वाले चंदेल परिवार ने इसकी बिक्री कर दी है। इसके बाद से ही यह मामला गर्माया हुआ है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जानबूझकर गन्ना विभाग और समिति के सचिव ने वर्ष 2021 में खत्म हुई लीज नहीं बढ़वाई। हालांकि अब समिति की ओर से मामले को लेकर कोर्ट में अपील की गई है। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

कारण यह है कि समिति के अस्तित्व पर पिछले चार साल से संकट के बादल मंडरा रहे थे, मगर इसे बचाने के लिए इतने समय में कोई प्रयास नहीं किया गया। न कोई दूसरा इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस भूमि पर बने भवन में अरनीखाना समिति का कार्यालय संचालित है, उसे नौरंगाबाद के चंदेल परिवार से वर्ष 1961 में लीज पर लिया गया था। तब 30 साल के लिए चंदेल परिवार की ललिता देवी ने पट्टा किया था। इसके बाद 1991 में इसी परिवार के अनिल चंदेल ने पट्टा (लीज) का नवीनीकरण किया। इसमें यह शर्त भी रखी गई कि वर्ष 2021 में लीज की अवधि समाप्त होने पर समिति भूमि व भवन खाली कर देगी।

दूसरी लीज की अवधि समाप्त होने के बाद जब समिति ने भूमि खाली नहीं की तो चंदेल परिवार कोर्ट चला गया, जहां उनके हक में फैसला हुआ और उसके बाद उन्होंने भूमि की बिक्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed