{"_id":"6a3581fcfdc8dccec50fe20f","slug":"the-lalkuan-kolkata-train-will-make-its-final-run-next-week-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-177912-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-कोलकाता ट्रेेन का अगले हफ्ते होगा आखिरी फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-कोलकाता ट्रेेन का अगले हफ्ते होगा आखिरी फेरा
Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल का अगले हफ्ते आखिरी फेरा होगा। लालकुआं-कोलकाता बृहस्पतिवार को और कोलकाता-लालकुआं 27 जून को अपना आखिरी फेरा लेकर जिले से गुजरेगी। इसी के साथ ग्रीष्मकाल स्पेशल ट्रेनों का संचालन खत्म हो जाएगा। जिले के लाेगाें ने स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग की है।
रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता का संचालन दो अप्रैल से 25 जून तक और 05059 का चार अप्रैल से 27 जून तक किया था। इस प्रकार दोनों ट्रेनें अगले हफ्ते अपने आखिरी फेरे लेकर जिले से गुजरेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस का संचालन छह अप्रैल से 11 मई, 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर का सात अप्रैल से 12 मई तक छह फेरों के लिए, ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम-भागलपुर का संचालन 17 अप्रैल से आठ मई तक, 09452 भागलपुर-गांधीधाम का संचालन 20 अप्रैल से 11 मई तक चार फेरों के लिए, ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर का संचालन चार मई और 09158 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस का संचालन पांच मई को एक-एक फेरे के लिए किया था। बाद में 09157 और 09158 के फेरे बढ़ाए गए थे, लेकिन अब इनका संचालन बंद है।
ग्रीष्मकाल में पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इनमें से चार जोड़ी के फेरे पहले ही खत्म हो चुके हैं। शेष बची लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं के आखिरी फेरे भी अगले हफ्ते पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसी के साथ ही जिले से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के पहिए थम जाएंगेे।
जिले के हजारों मजदूर पेशा रोजी-रोटी कमाने लालकुआं, सूरत, मुंबई आदि जाते हैं, लिहाजा ऐसे लोगों और जिले वासियों को लालकुआं, कोलकाता, सूरत, मुंबई की ओर जाने में आसानी हो गई थी। अब इन ट्रेनों के बंद हो जाने से एक बार फिर आवागमन की परेशानियां पैदा होंगी।