फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The judge also Mohammadi Adeje in court released

न्यायमूर्ति ने किया मोहम्मदी में एडीजे कोर्ट का लोकार्पण

Sat, 21 Nov 2015 09:37 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Sat, 21 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
The judge also Mohammadi Adeje in court released
नवनिर्मित एडीजे कोर्ट का लोकार्पण इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीके शुक्ला ने किया। उन्होंने एडीजे कोर्ट में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था किए जाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में हुए समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति वीके शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं से ही कोर्ट चलता है इसलिए उनके उठने बैठने की व्यवस्था की जाएगी, कोर्ट आपका है इसे आप लोगों को चलाना है। विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक जज मनोज मिश्रा ने कहा कि हमारे स्तर से जो भी फाइल मोहम्मदी की आएगी उसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं को अच्छे काम करने और हड़ताल आदि न करने की सलाह भी दी। जिला जज वीडी मिश्रा ने न्यायाधीशों का स्वागत किया और कोर्ट के बारे में भी जानकारी दी। बार संघ के  अध्यक्ष विवेक शुक्ला और पूर्व अध्यक्ष राम खिलावन मिश्रा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी अष्टभुजा सिंह, एडीजे लालता प्रसाद, सीजीएम अनामिका चौहान, अपर सिविल जज नेहा गंगवार, सिविल जज डॉ दीनानाथ, सीनियर डिवीजन अतुल चौधरी, एडीजे एके पांडे के अलावा एसडीएम, तहसीलदार, सीओ मोहम्मदी मौजूद रहे। संचालन एडीजे अशरफ अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर मोहम्मदी में नवनियुक्त एडीजे एमजी मदार, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मदी प्रबोध  कुमार, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मदी प्रशान्त के अलावा लखीमपुर बार संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, महामंत्री कुलदीप सिंह, वीपी सिंह, राम गोपाल अवस्थी, मो खालिद, हसन नकवी, अवधेश दीक्षित, योगेश श्रीवास्तव, शिशुपाल प्रभाकर, मो हाशिम, प्रशांत मिश्रा, मानस त्रिवेदी, मो शारिफ, मो तौसीफ, राकेश पांडे, रामदिनेश वर्मा, नीरज दीक्षित, मनोज दीक्षित समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। अपर जिला जज एके पांडे ने आभार जताया।

जजों ने किए भोलेनाथ के दर्शन
गोला  गोकर्णनाथ। शिव मंदिर में हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने भगवान  भोलेनाथ के दर्शन कर अभिषेक किया। मोहम्मदी तहसील में नई कोर्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय हाईकोर्ट के जज वीके शुक्ला, प्रशासनिक जज मनोज कुमार मिश्रा के अलावा जिला  जज बीडी मिश्रा ने नगर के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव का पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed