फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The inspector abuse , including beatings SP lawmaker nominated 50

दरोगा से गाली-गलौज, मारपीट में सपा विधायक समेत 50 नामजद

Fri, 09 Oct 2015 11:18 PM IST
मितौली
मितौली Updated Fri, 09 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The inspector abuse , including beatings SP lawmaker nominated 50
पंचायत चुनाव के पहले चरण में पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस चौकी बिजुआ के इंचार्ज के साथ गाली-गलौज, मारपीट और चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने कस्ता से सपा विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला, उनके भाई छोटे और कोटेदार रामचंद्र समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, विधायक ने मारपीट के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि दरोगा ने उनके कार्यकर्ता और एक महिला से अभद्रता की थी। दरोगा की अन्य शिकायतें मिलने पर वह मौके पर गए थे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बिजुआ के इंचार्ज धर्मेंद्र शुक्ला ने थाना प्रभारी मितौली को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनकी चुनाव ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय मितौली के मतदान केंद्र पर थी। शाम करीब 4:55 बजे वह भीड़ को पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर रखने के निर्देश का पालन कराने के लिए हटा रहे थे। तभी विधायक के भाई छोटे और कोटेदार रामचंद्र उनसे भिड़ गए और गाली-गलौज की। इस पर दरोगा ने उन्हें चेतावनी दी तो वह चले गए। इसके बाद 5:10 बजे विधायक सुनील कुमार लाला, भाई और कोटेदार समेत अज्ञात 50 लोगों के साथ आए और उनसे मारपीट करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने दरोगा के साथ वीडियोग्राफी के लिए तैनात विकास खंड मितौली के अनुचर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) का वीडियो कैमरा भी तोड़ डाला। तहरीर में सर्विस रिवाल्वर लूटने का प्रयास करने और मोबाइल तोड़ने का भी आरोप है। दरोगा ने लिखा है कि इसके बाद सभी लोग उन्हें धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed