फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The inspection of the railway station Adiarm

एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
The inspection of the railway station Adiarm
civic - फोटो : amar ujala
जर्जर क्वार्टर और चोक नाला देखकर हुए नाराज
विज्ञापन

एडीआरएम एवं कर्मचारियों के निशाने पर रहे आईडब्ल्यू

एडीआरएम मुकेश कुमार ने शुक्रवार को लखीमपुर स्टेशन का निरीक्षण और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। जिस पर कर्मचारियों ने जल आपूर्ति सहित जर्जर होकर टूट रहे क्वार्टरों की समस्याओं को बताया। एडीआरएम ने चोक नाला एवं क्वार्टरों की स्थिति देखकर आईडब्ल्यू को फटकार लगाई और इन्हें जल्द ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
एडीआरएम मुकेश कुमार, सीनियर डीईएन राजेश गुप्ता के साथ शुक्रवार को 11.30 बजे सड़क रास्ते से स्टेशन पहुंचे। एडीआरएम से मुखातिब होते हुए कर्मचारियों ने वाटर सप्लाई का समय सुबह और शाम पांच से आठ होने के बावजूद देर से सप्लाई दिए जाने, जर्जर हो चुके क्वार्टर तथा बारिश में इनके टपकने की शिकायत की। आईडब्ल्यू के खिलाफ मिल रही अधिकतर शिकायतों को सुनने के बाद एडीआरएम ने रेल परिसर और क्वार्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने चोक नाले को देखकर नाराजगी जताई। हालांकि स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने एडीआरएम को इसकी सफाई करवाए जाने की बात बताई, लेकिन नाले की स्थिति देखकर एडीआरएम ने चोक नाले की अपने मोबाइल से फोटो ली। इस दौरान आरपीएफ महिला सिपाही नीतू शर्मा ने भी कई मेमो दिए जाने के बाद भी आईडब्ल्यू द्वारा क्वार्टर की मरम्मत न कराए जाने की शिकायत की, इस पर एडीआरएम मुकेश कुमार ने क्वार्टर का हाल देखा। एडीआरएम ने नाले का  पानी क्वार्टर में ना जाने के लिए दरवाजे पर बनाई गई डेढ़ फीट की दीवार की फोटो ली। वहीं लाइन पार रेलवे कालोनी के पास कूड़ा दान के गेट के सामने नल लगा देखकर आईडब्ल्यू को फटकार लगाई और नल का चबूतरा तथा कूड़ेदान का मुंह दूसरी तरफ बनाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर टीई श्रीलाल, एसएस शिवप्रसाद गुप्ता, सहायक इंजीनियर सीतापुर सुरेंद्र कुमार, पीडब्ल्यू अरविंद जायसवाल, एआईडब्लयू सुभाष सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी, शैलेष कुमार, जीआरपी के अब्बास रजा सहित रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निशाने पर रहे आईडब्ल्यू
 रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम मुकेश कुमार से जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत ना कराए जाने की शिकायत की। इस पर जब इन्होंने रेलवे  कालोनी का निरीक्षण किया तो लगभग हर क्वार्टर में वर्षा के दौरान छतों का टपकना, जगह-जगह से प्लास्टर का छूटना और जलभराव होने की शिकायत मिली। इस पर एडीआरएम ने नाराजगी जाहिर की और इन समस्याओं जल्द ही दुरुस्त कराने के लिए कहा। हर जगह पर आईडब्ल्यू की मिल रहीं शिकायतों को लेकर यह एडीआरएम के निशाने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed