{"_id":"57dd7ad34f1c1bd949d4997c","slug":"the-inauguration-of-the-board-of-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
oth
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कारागार मंत्री
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक बारात घर में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष अमृत राजपाल और सदर विधायक श्री उत्कर्ष वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सामने दीप जलाकर की गई और जिला, नगर और युवा कार्यकारिणी का शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में जिला संरक्षक नरपत जैन, जिला अध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर, विनोद कुमार चोपड़ा आदि को गोपनीयता की शपथ ली। नगर इकाई के अध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी, युवा इकाई के अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने भी अपनी टीम के साथ शपथ ली। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जिले के तीन व्यापारी पवन गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता और कन्हैया लाल केशवानी को व्यापारी भूषण से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कारागार मंत्री ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी युवराज शेखर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।