{"_id":"69fccf72f46901bbd5043b9f","slug":"the-importance-of-the-census-was-explained-to-the-people-through-rallies-and-public-relations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174557-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रैलियों और जनसंपर्क से लोगों को समझाया जनगणना का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रैलियों और जनसंपर्क से लोगों को समझाया जनगणना का महत्व
Thu, 07 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर गांव में निकाली जा रही जनगणना जागरूकता रैली। स्रोत: सोशल मीडिया
लखीमपुर। जनगणना 2027 को लेकर जिलेभर में बुधवार और बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर स्कूली बच्चों ने रैलियां निकालकर लोगों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया, जबकि कर्मचारियों ने गांवों और कस्बों में घर-घर जाकर लोगों को अभियान की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सही आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा सकती हैं।
धौरहरा कस्बे में जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली को एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे थे।
गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव जलालपुर में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जनगणना के माध्यम से देश की आबादी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सही जानकारी जुटाई जाती है, जिससे स्कूल, अस्पताल, सड़क जैसी विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। इस दौरान तहसीलदार भीम चंद, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर बरबर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना 22 मई से शुरू होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वगणना अभियान की शुरुआत भी कराई गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा और सदस्यगण मौजूद रहे।