फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The health of Dudhwa's pet elephants will be monitored online.

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के पालतू हाथियों की सेहत की होगी आनलाइन निगरानी

Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The health of Dudhwa's pet elephants will be monitored online.
दुधवा के पालतू हाथी को खुराक देता महावत।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के पालतू हाथियों के खानपान की अब ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें सभी महावतों के अलावा संबंधित रेंज के अफसर और पशु चिकित्सकों के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के बड़े अधिकारियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि बेस कैंपों में पल रहे राजकीय हाथियों के खानपान, स्वास्थ्य और सुख-सुविधा में कमी न हो इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें दक्षिण सोनारीपुर, बेलरायां, दुधवा रेंजर, वन रक्षक के अलावा पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर को जोड़ा गया है। इस ग्रुप के जरिये संबंधित बेस कैंपों में पल रहे 22 राजकीय हाथियों को रोज दी जाने वाली खुराक का वीडियो और फोटो अधिकारियों को भेजना होगा।
विज्ञापन

इस वीडियो के जरिये आनलाइन निगरानी की जाएगी। वीडियो में हाथियों को दी जाने वाली खुराक मानक के सापेक्ष कम दिखाई पड़ने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने बताया कि खानपान की निगरानी के साथ ही सेहत की देखभाल और उपचार के तरीकों को ग्रुप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed