फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The growing passion for the tricolor, buyers flocking to the shops

तिरंगे को लेकर बढ़ रहा जुनून दुकानों पर उमड़ रहे खरीदार

Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The growing passion for the tricolor, buyers flocking to the shops
दुकान पर बिकते झेडे।
वाहनों से लेकर मकानों पर लगाने के लिए लोग खरीद रहे तिरंगा
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की रंग ला रही मुहिम
दुकानदार बोले, बीते सालों की तुलना में रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है तिरंगे की बिक्री
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाने की मुहिम अब रंग ला रही है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर बच्चों से लेकर युवाओं में तिरंगा फहराने का जुनून बढ़ गया है। इसे खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। वाहनों से लेकर मकानों पर लगाने के लिए लोग तिरंगा खरीद रहे हैं। ऐसे में रोजाना सैकड़ों की संख्या में इनकी बिक्री हो रही है।
यह साल आजादी का 75वां वर्ष है। इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इसके लिए जिला प्रशासन भी जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है। उधर, पीएम मोदी के इस अभियान के लिए बच्चों से लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकानों पर तिरंगा खरीदने के लिए सुबह से लेकर शाम तक भीड़ उमड़ रही है। लोग घर से लेकर वाहनों पर लगाने के लिए झंडे खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि तिरंगे की बिक्री का आंकड़ा बीते कई सालों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगे लगाए जाएंगे। तिरंगे के साथ ही बाजार में इस रंग की टोपी, गुब्बारे, पटका, बिल्ला, बैज, हेयर बैंड, स्टीकर, टैटू एवं टी शर्ट की भी बिक्री तेज हो गई है। दुकानदार बताते हैं कि अलग-अलग आकार के तिरंगों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के साथ बढ़ गए दाम
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगे की मांग बढ़ने के साथ दाम भी बढ़ गए हैं, जो झंडा पहले 10 से 15 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत अब 25 रुपये है। दुकानदार बताते हैं कि 25 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के झंडे मौजूद हैं।
तिरंगा मय होने लगा शहर
आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए शहरवासियों ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर भी तिरंगा मय होने लगा है। नगर पालिका ने शहर में लगे सभी हैंडपंपों को तिरंगे के रंग में रंगवा दिया है। उधर, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर घरों पर भी तिरंगा लहराने लगा है।

बैंकर्स ने भी समूह की महिलाओं को बांटे झंडे
लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक ने शनिवार को किसान संगोष्ठी, एग्री बिजनेस व राइस मिलर्स मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में इंडियन बैंक ने 50 करोड़ से अधिक के नए एमएसएमई ऋण का प्रस्ताव पास किया।

151 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल एवं कई किसानों को कृषि ऋण आदि का आठ करोड़ से अधिक ऋण वितरण किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान पर भी कार्यक्रम कर समूह की महिलाओं को झंडे बांटे गए। कॉरपोरेट महाप्रबंधक चंद्रशेखरन वी. ने बैंक की अन्य ऋण योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के अंचल प्रमुख मिथिलेश कुमार ने किसानों, उद्यमियों को बैंक, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक से जुड़ने और अपनों को जोड़ने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed