फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The grand mass wedding of 51 couples

धूमधाम से हुआ 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
The grand mass wedding of 51 couples
marriege - फोटो : amar ujala
हजारों लोग बने साक्षी, महिलाओं ने गाए मंगल गीत
विज्ञापन

बंधन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नगर की कृष्णा वाटिका में 51 वर-वधू का दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह वेद मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों लोग इन विवाहों के साक्षी बने।
उत्सव का शुभारंभ अतिथि उप्र पुलिस के आईजी पुनीत रस्तोगी, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी एपीएस निम्बोडिया, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात वहां बैठे वर और कन्याओं को प्रांगण में सजाए गए मंडप में ले गए, जहां उन्होंने एक दूसरे को जयमाला डाली। यज्ञ वेदी पर वर और कन्या को उनके माता पिता के साथ बिठाकर पंडित रामदेव शास्त्री ने 26 पंडितों के साथ सभी जोड़ों को गणेश पूजन करवा, अग्नि, बांस, तुलसी के फेरे करवाकर सनातन धर्म रीति के अनुसार वेद मंत्रोच्चार के बीच विवाह सम्पन्न कराया। उत्सव में महिलाओं ने मंगल गीत गाए। भंवरों के बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सामान और मिष्ठान के साथ दूल्हे, दुल्हनों और उनके परिवारीजनों को भोजन करवाकर विदाई दी।
विज्ञापन


बरातियों समेत दूल्हों ने किया डांस
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर में हुई घटना के मद्देनजर प्रशासन से भव्य बारात लाने की अनुमति न मिलने के कारण दूल्हों को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से ही बारात लानी पड़ी। कॉलेज से समारोह स्थल तक पैदल डीजे पर डांस करते हुए दूल्हे आए। गुलाबी रंग की सुंदर वेश भूषा में सिर में कलगी लगी पगड़ी लगाए दूल्हों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मुस्कराते, नाचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन को गोद में ले गया दूल्हा
गोला गोकर्णनाथ। आयोजन स्थल पर लोग तब आश्चर्य चकित रह गए जब परेली ग्राम का दूल्हा बना देवेंद्र वर्मा दोनों पैरों से दिव्यांग अपनी होने वाली दुल्हन आरती देवी को अपनी गोद में लेकर विवाह मंडप में ले गया। इस जोड़े के अद्भुत प्रेम को काफी देर तक लोग निहारते रहे।

इन संस्थाओं का रहा सहयोग
गोला गोकर्णनाथ। नगर में पहली बार हुए 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में नगर पालिका परिषद, जय गुरुदेव मिशन, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति, गायत्री परिवार, निरंकारी मिशन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज, कृषक समाज इंटर कालेज, समस्या और समाधान ग्रुप, आईएसजीएस, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग दिया।


कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
गोला गोकर्णनाथ। कार्यक्रम में सोसाइटी उपाध्यक्ष अवधेश पुरवार, शाश्वत केडिया, अंजू साहनी, दिनेश गुप्ता चांदी वाले, राजेश आनंद मिन्नी, सचिन रस्तोगी, मीना राजपूत, महामंत्री अनुज श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, अनीता अग्रवाल, माधुरी पुरवार, अनुभव शाह, रजनी राठी, मुकेश राठी, अशोक अग्रवाल, रवि लोहिया, शिवगोपाल गुप्त, आनंद कुमार गुप्त, डॉ. आशुतोष गुप्त, महेश पटवारी, पंकज पुरवार, शैलेंद्र सक्सेना, संजय तिवारी, अनुज खरे, अचल श्रीवास्तव, नरेश सिंह तोमर, हंसराम स्वर्णकार, केशव अग्रवाल, श्रद्धा केडिया, रामेंद्र गुप्त, गंगादेवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तुलसी और अमरूद के दिए पौधे
गोला गोकर्णनाथ। गायत्री परिवार के सत्यनारायण वर्मा और महेश पटवारी ने प्रत्येक दूल्हा दुल्हन को तुलसी और अमरूद का पौधा गमले के साथ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed