फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The goons entered the house of the BJP sector in-charge and attacked him lethally

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने भाजपा सेक्टर प्रभारी के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The goons entered the house of the BJP sector in-charge and attacked him lethally
हाथ में तलवार लिए हमलावर-स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : कार्यक्रम में झूमते श्याम बाबा के भक्त।
पसगवां। थाना उचौलिया के ग्राम भिलावां निवासी भाजपा सेक्टर प्रभारी रमाकांत मिश्रा पर दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा करते हुए पहले मारपीट और फायर किए।
विज्ञापन

इसके बाद घर से कुछ दूर उनके जानने वालों पर थार गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
रमाकांत मिश्रा ने बताया कि घर पर सोमवार शाम होली मिलने दोस्त जमीर अहमद निवासी ग्राम गदमापुर आया था। तभी शाम करीब सात बजे के करीब गुरमेज सिंह, गुरभेज सिंह, रेशम सिंह, सतनाम सिंह, पवित्र सिंह निवासीगण ग्राम भिलावां, हरजिंदर सिंह उर्फ पन्नु निवासी ग्राम रामपुर ग्रंट नईबस्ती एक राय होकर घर में जबरन घुस आए।
विज्ञापन

गाली गलौज करते हुए जमीर के आने का कारण पूछा। इस दौरान गुरमेज सिंह ने रायफल से रमाकांत व उनके परिवार के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वहीं गुरभेज सिंह, पवित्र सिंह, हरजिंदर सिंह उर्फ पन्नु सिंह, रेशम सिंह ने तलवारों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने गदमापुर निवासी वहीद की भी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गऐ। आरोप है कि इसके बाद गाजी धर्मकांटा गाजी मार्केट 74 चौराहा पर पड़ी कुर्सियाें पर बैठे रमाकांत के जानने वाले अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम कल्लुआ थाना उचौलिया व अन्य लोगों को दबंगाें ने थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वे लोग बाल-बाल बच गए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक उचौलिया मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घायल वहीद को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है, लेकिन अभी तक नहीं आया। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed