फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The girl students played drums and told the root cause of drug addiction

Lakhimpur Kheri News: छात्राओं ने ढपलियां बजाकर बताया-नशा नाश की जड़

Sat, 31 May 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The girl students played drums and told the root cause of drug addiction
फोटो परिचय : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर नुक्कड़ नाट्य मंचन क
लखीमपुर खीरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के संयोजन में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्राओं ने हाथ में नशामुक्ति अभियान के स्लोगन थामे और ढपलियां बजाते हुए नशा नाश की जड़ है भाई, इसने है सब आग लगाई। बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है, जैसे नारे लगाकर लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ नगर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज से हुआ, जहां से प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेई सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने पीत ध्वज लहराकर नशामुक्ति रैली की शुरुआत की। रैली में सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों से पहुंची ढपली संगीत की छात्राओं और गायत्री परिजनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली सनातन धर्म बालिका विद्यालय से शुरू हुई। इसमें ढपली छात्राओं ने बड़ा चौराहे और हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर नुक्कड़ सभाएं कर नशा न करना, मान लो कहना, प्यारे भाई-बहना, होगी बड़ी खराबी समूहगान के साथ नृत्य मंचन कर लोगों को नशे के घातक परिणामों से सावधान रहने के लिए चेताया। गायत्री परिवार ट्रस्टी युवा प्रकोष्ठ के अजय वर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान गायत्री परिवार के सप्त आंदोलनों में एक प्रमुख अभियान है, जिसे पूरे देश में वर्ष भर सक्रियता के साथ चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed