फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The gas company's digging damaged the pipeline, causing water shortage in Shiv Colony for five days

Lakhimpur Kheri News: गैस कंपनी की खोदाई से टूटी पाइपलाइन, पांच दिन से शिव कॉलोनी में जलसंकट

Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The gas company's digging damaged the pipeline, causing water shortage in Shiv Colony for five days
भंगड़ी कश्यप
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में गैस कंपनी की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के दौरान नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में ढाई सौ से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को पीने के पानी और घरेलू कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि गैस कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा पूरे मोहल्ले को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग पड़ोसियों के घरों और हैंडपंपों से पानी लाकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कई बार फोन करने पर भी अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी नगर पालिका का सीमावर्ती वार्ड है, जहां करीब छह हजार की आबादी निवास करती है।

------------
पांच दिन से मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद है। इस भीषण गर्मी में पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हम लोग पड़ोसियों के घरों और हैंडपंपों से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भंगड़ी कश्यप, मोहल्ला वासी
-----------

पूरे इलाके की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग को जल्द से जल्द मरम्मत कराकर पानी की सप्लाई बहाल करानी चाहिए।

-किशोरी लाल, मोहल्ला वासी
---------
गैस कंपनी के कर्मचारी उस इलाके में पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई कर रहे हैं। इसी कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। टीमें लगाकर जांच कराई गई है। करीब पांच जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिली है। एक जगह काम पूरा हो चुका है। एक दिन में सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, जेई जलकल विभाग, नगर पालिका, लखीमपुर

भंगड़ी कश्यप

भंगड़ी कश्यप

भंगड़ी कश्यप

भंगड़ी कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed