फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The four sub Construction hang

चार उपकेंद्रों का निर्माण लटका

Thu, 12 Feb 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
The four sub Construction hang
बिजली विभाग को जिले में उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। शहर के साथ ही खमरिया में भी उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन की कमी आडे़ आ रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मितौली में जमीन मिल गई है, लेकिन वहां निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 33/11केवीए के पांच बिजली उपकेंद्र बनाने का कार्य प्रस्तावित है, इनमें हाल में स्वीकृत तीन उपकेंद्र शहर के राजापुर, रामापुर और देवकली रोड पर बनाए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जमीन न मिलने के कारण तीनों उपकेंद्र का निर्माण लटका है। इसी तरह एक वर्ष पूर्व स्वीकृत खमरिया में उपकेंद्र के निर्माण के लिए जमीन अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं मितौली में बनने वाले उपकेंद्र के लिए जमीन उपलब्ध होने की बात कही जा रही है लेकिन एक वर्ष बाद भी इस जमीन पर निर्माण शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

एक उपकेंद्र से जुड़ेंगे 50 गांव
बिजली विभाग के अधिकारियों के  मुताबिक एक उपकेंद्र से चार फीडर निकाले जाने हैं और उनसे 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जानी है। इसी तरह शहर में बनने वाले उपकेंद्रों से सीमावर्ती मोहल्लों, कस्बों और गांवों को जोड़ा जाएगा। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि उपकेंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन से बात चल रही है। कुछ दिक्कतें आ रही हैं लेकिन जल्द ही दिक्कतों को दूर कर बिजली उपकेंद्रों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed