{"_id":"6a344bd00bdee7e7880f17fc","slug":"the-flame-of-shaktis-kitchen-dims-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-177890-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शक्ति रसोई की लौ हुई मंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शक्ति रसोई की लौ हुई मंद
Fri, 19 Jun 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शक्ति रसोई पर लटकता ताला। संवाद
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने एनआईसी भवन में संचालित शक्ति रसोई इन दिनों बंद पड़ी है। मुख्य द्वार पर ताला लटकने से यहां आने वाले ग्राहक वापस लौट रहे हैं।
शक्ति रसोई को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और आम लोगों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। दावा था कि यहां उत्तर से दक्षिण भारत तक के व्यंजन उपलब्ध होंगे, लेकिन फिलहाल रसोई बंद होने से योजना की जमीनी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
कलक्ट्रेट आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का कहना है कि रसोई शुरू होने से सस्ते भोजन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन ताला लटकने से निराशा हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
शक्ति रसोई में खाना बनाने वाली नियुक्त महिला कुछ परेशानी के कारण नहीं आ पा रही हैं। अन्य संचालक रसोई खोल रही हैं। अगले सप्ताह से रसोई को विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।
-संगीता सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा