{"_id":"99d861b028122e4e2d273fbd60124719","slug":"the-first-day-of-enrollment-the-nine-papers-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन ही दाखिल हुए नौ पर्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन ही दाखिल हुए नौ पर्चे
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए नौ दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया चार जनवरी को ढाई बजे तक चलेगी।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चंदेल ने अपना नामांकन दाखिल किया है तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश मिश्र, महामंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला ने भी अपनी दावेदारी पेश की, वह पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे, संयुक्त मंत्री पद के लिए सौरभ दीक्षित और संजय अवस्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया, इसमें सौरभ दीक्षित पिछले कई चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, वहीं गवर्निंग कौंसिल के लिए श्याम किशोर वर्मा, हरिओम श्रीवास्तव, अशोक अवस्थी और उत्तम राज ने नामांकन दाखिल किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोनीत
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र और महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव को बेहतर और निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकारिणी ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरायन त्रिवेदी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सहमति से 20 सदस्यीय चुनाव कमेटी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम घोषित
महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चार जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। छह जनवरी की शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को दो बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। जबकि 16 जनवरी को मतदान होगा, वोटों की गिनती 17 जनवरी को होगी। 19 को मतपत्र नष्ट किए जाएंगे और नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जनवरी को होगा।
पलिया बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक अधिवक्ता सभागार में संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2015 का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही चुनाव की तारीख पर भी चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता श्रीष द्विवेदी ने की। इसमें कोषाध्यक्ष अजीत सिंह ने वर्ष 2015 का वर्षिक आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। लेखा जोखे को बार के महामंत्री भगीरथ शाक्य सहित संघ सभी अधिवक्ताओं ने ध्वनि मत से पास कर दिया। इसके अलावा बैठक में संघ को एक करने की बात रखी गई और अगले चुनाव वर्ष 2016 के लिए तारीख के संबंध में चर्चा भी की गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मधुसुदन तिवारीए जीवन प्रकाश मेनरोए जगदीश चंद्र सोनीए राम चंद्र अवस्थी, अरविंद गुप्ता, जावेद अख्तर, रामू त्रिवेदी, फजल अहमद, रामप्रकाश पाल, राजीव शुक्ला, रमाशंकर पांडे, अफसर अली, विशाल श्रीवास्तव, राजीव भार्गव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।