{"_id":"6a400bda11d54cc811072c5a","slug":"the-fire-took-everything-from-two-families-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178503-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आग ने दो परिवारों का सब कुछ छीन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आग ने दो परिवारों का सब कुछ छीन लिया
Sat, 27 Jun 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
नौवाखेड़ा में आग से जला घर। संवाद
संसारपुर/बिजुआ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की दो घटनाओं में गेहूं, भूसा, नकदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दोनों मामलों में आग अज्ञात कारणों से लगी। एक पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
संसारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरिगवां के गांव नोवाखेड़ा में शुक्रवार देर रात हंसराम के घर में आग लग गई। आग से गेहूं, भूसा, चारपाई, बिस्तर समेत गृहस्थी का तमाम सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान डालचंद और पूर्व प्रधान अरविंद यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बिजुआ क्षेत्र के ग्राम कौआ खेड़ा के भगवानदीन पुरवा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से झाऊलाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। हादसे में पीड़ित परिवार की जीवनभर की कमाई पलभर में राख हो गई। झाऊलाल ने बताया कि घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक सिलाई मशीन, सिंचाई के लिए रखा पंपिंग सेट, राशन, कपड़े, चारपाई और रोजमर्रा का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। झाऊलाल ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। आग ने सब कुछ छीन लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। लेखपाल को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
-- --
इमली के पेड़ में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
बिजुआ। ग्राम पंचायत मूड़ा सवारान में शुक्रवार रात एक इमली के पेड़ में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने मूड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद