{"_id":"d10a1bdf285b4e04c2343c9239f6572a","slug":"the-final-vote-list-complicate-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों की अंतिम सूची में उलझा प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों की अंतिम सूची में उलझा प्रशासन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 19 Sep 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने मतदान केंद्रों की अनन्तिम सूची का प्रकाशन तो कर दिया है लेकिन अंतिम सूची के प्रकाशन में वह उलझ गया है। यही वजह है कि कई बार तैयार करने के बाद भी अंतिम सूची अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। अंतिम सूची के लिए तहसीलों से आए प्रस्तावों में कई गड़बडिय़ां मिली हैं। जिनके अवलोकन में मिलीं कमियों को दूर कर फिर से प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव से पहले मतदान केंद्रों की अंतिम सूची कई दिनों से फाइनल नहीं हो पा रही है। कभी प्रारुप तो कभी प्रस्तावों में गड़बड़ी मिल रही है। निर्वाचन कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से इसी कारण अंतिम सूची लटकी है। शुक्रवार की शाम हुई मैराथन बैठक में काफी विचार-विमर्श यह निर्णय किया गया कि तहसीलों से आए प्रस्तावों में जो कमियां मिलीं हैं, उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
बढ़े थे 142 मतदान केंद्र
ग्राम पंचायतों के बढ़ने के साथ ही अनन्तिम सूची में जिले में 307 मतदान स्थल बढ़े हैं। कुल 3530 मतदानस्थलों की संख्या बढ़कर 3837 हो गई है। जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 1267 से बढ़कर 1409 हो गई है। सबसे ज्यादा मोहम्मदी में 51 और पसगवां ब्लाक में 37 मतदानस्थल बढ़ाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर बाढ़ या दिक्कतों संबंधी सर्वे रिपोर्ट 30 अगस्त तक मांगी गई थी, जिसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होना था।