फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The festival was celebrated by decorating children as Lord Krishna

Lakhimpur Kheri News: बच्चों को श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर मनाया उत्सव

Sun, 17 Aug 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The festival was celebrated by decorating children as Lord Krishna
पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नन्हे कन्हैया को झूले में झुलाया। लोगों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नगर में अलग-अलग स्थान पर जन्माष्टमी पर पंडाल सजाए गए। कोतवाली स्थित मंदिर में भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। शिवम चौराहा, खुटार मार्ग, मोहम्मदी मार्ग पर युवाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता मोंटी गिरी, समाजसेवी आनंद त्रिवेदी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, राजेश साहनी, आनंद भसीन, रेनू साहनी, नीतू भसीन, निधि साहनी, पारस साहनी, दीक्षा कोहली, कोमल साहनी, राजन साहनी व पंजाबी कॉलोनी के सभी भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


---10 वर्षीय जीतू ने फोड़ी मटकी----



संसारपुर। कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं की टोली ने पिरामिड बनाकर एक-दूसरे के कंधों पर चढ़ते हुए काफी ऊंचाई पर टांगी गई मटकी को फोड़ने की कोशिश की। इसमें 10 वर्षीय जीतू ने सफलता हासिल की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के हरि ओम, ख्याली राम शर्मा, अमर सिंह यादव, राजकुमार, देवेंद्र यादव, संजय, शिवम शर्मा, मोनू श्रीवास्तव, मंजीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पसगवां में सजाई गईं झांकियां


पसगवां। यहां राम जानकी मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और थाना परिसर के देवी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में जागरण हुआ। भजन कीर्तन गाए गए। झांकियां सजाई गई। इसके अलावा जंगबहादुरगंज, मुल्लापुर में, पसगवां में शारदा नहर के किनारे मंदिर में कृष्णा जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। संवाद

----
शिव मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुए



उचौलिया। शिव मंदिर में ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण की झांकी सजाकर भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर कस्बे के अमरीश गुप्ता, चंदन गुप्ता, अतुल सक्सेना, सनद कुमार पांडे, सर्वेश विश्वकर्मा, वृंदावन बिहारी प्रजापति, अयूब अली, रामऔतार सक्सेना, श्याम गुप्ता, सरोज तिवारी और पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

पसगवां के राम-जानकी मंदिर में सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed