{"_id":"681ba32220c7369d1b02982d","slug":"the-family-of-the-brothers-arrested-on-a-fake-warrant-is-still-scared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145327-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी वारंट पर गिरफ्तार किए गए सगे भाइयों का परिवार नहीं उबरा खौफ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी वारंट पर गिरफ्तार किए गए सगे भाइयों का परिवार नहीं उबरा खौफ से
विज्ञापन
छोटेलालपुर में प्रेमचंद मुन्नालाल का घर, पिता रामेश्वर। संवाद
- फोटो : इलाज से इनकार करने पर जिला अस्पताल गेट के बाहर बच्चे के साथ सड़क पर लेटी मां रामकली। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। बिना किसी मुकदमे के आरोपी बनाकर फर्जी गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार कर लखनऊ कोर्ट तक ले जाए गए क्षेत्र के गांव छोटेलालपुर निवासी दो सगे भाइयों का परिवार अब भी खौफ से उबर नहीं पाया है। मजदूरी पेशा परिवार समझ नहीं पा रहा है कि पुलिस ने जो किया, उसमें गलती किसकी है।
बता दें कि 29 अप्रैल को छोटेलालपुर निवासी प्रेमचंद और उसके भाई मुन्नालाल को मूड़ा सवारान चौकी पर बुलाने के बाद पुलिस गैर जमानती वारंट के चलते गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई थी। सिपाही विकास गौतम और पंकज कुमार जब दोनों को लेकर लखनऊ कोर्ट पहुंचे तो वहां के लेखाकार ने इस तरह का कोई गैर जमानती वारंट जारी होना नहीं बताया। इस पर पुलिसकर्मी अवाक रह गए और दोनों काे वापस लेकर निकले। 29 अप्रैल की रात करीब 11:00 बजे दोनों मूड़ा सवारान से अपने घर पहुंचे।
वारंट के अनुसार, दोनों के खिलाफ लखनऊ के थाना नगराम और हजरतगंज में मामला दर्ज होना बताया गया था, लेकिन दोनों ही थानों में प्रेमचंद और मुन्ना लाल के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया। उधर, इस घटना के बाद से ही दोनों भाई प्रेमचंद और मुन्नालाल मामले में बचाव के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को छोटेलालपुर में घर पर मौजूद पिता रामेश्वर ने बताया कि पुलिस ने बुलाया था, इसलिए प्रेमचंद और मुन्नालाल आज मोहम्मदी गए हैं। मामला क्या है कुछ पता नहीं है।
उधर, कार्यवाहक प्रभावी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि दोनों के गैर जमानती आए वारंट थे। चौकी इंचार्ज से पता करने पर जानकारी हुई कि नियत तिथि निकल चुकी है। अग्रिम तिथि पर हाजिर किया जाएगा।