फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family is scared, prayers are being offered for the safety of Manjeet's life.

Lakhimpur Kheri News: डरा-सहमा है परिवार, मनजीत के प्राण की रक्षा की हो रही दुआएं

Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The family is scared, prayers are being offered for the safety of Manjeet's life.
बेलरायां/तिकुनिया। उत्तरकाशी कमाने गया क्षेत्र का युवक मनजीत 40 मजदूरों के साथ पहाड़ों की टनल में अब भी फंसा हुआ है। परिवार डरा-सहमा है और परिजन समेत गांव वाले उसकी प्राण रक्षा के लिए भगवान से दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि मनजीत चौहान (25) पुत्र चौधरी बीते माह सितंबर में उत्तरकाशी कमाने गया था। इस बीच टनल में फंस जाने की सूचना मिलने पर पिता चौधरी और माता व मनजीत की दो बहनें काफी दुखी हैं। परिजनों का कहना है कि प्रशासन टनल में सुरक्षित होने की पुष्टि तो कर रहा है, लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर शंका पैदा हो रही है। समय काफी बीत गया है और अभी उनके बेटे को बाहर निकाला नहीं गया है।
विज्ञापन

मनजीत के पिता चौधरी ने बताया कि दो वर्ष पहले उनका बड़ा बेटा मुंबई कमाने गया था, जहां बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। बड़ी बेटे की पत्नी भी घर में है, उसका भी भरण पोषण मनजीत के ऊपर है। पूरे परिवार में मनजीत ही एक कमाने वाला है। मनजीत सहित सभी मजदूरों के जीवन की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी मजदूर पूर्णतया सुरक्षित हैं। सभी को पानी, बिस्कुट और ऑक्सीजन भेजी जा रही है। सभी को सुरक्षित निकाल लिए जाने की पूरी कोशिश हो रही है। परिजनों के घर पर नायब तहसीलदार ने जाकर हाल-चाल लिया है और सबको ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed